पंजाब के SSB जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत

Updated at :21 Jan 2017 2:17 PM
विज्ञापन
पंजाब के SSB जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत

मधुबनी : बिहार के मधुबनी जिले के एसएसबी कैंप से एक चौका देने वाली खबर मिली है. जानकारी के मुताबिक भारत-नेपाल सीमा पर स्थित गंगौर एसएसबी कैंप में गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में एक जवान की मौत हो गयी है. बताया जा रहा है कि जवान का नाम इकबाल सिंह है. घटना शनिवार सुबह […]

विज्ञापन

मधुबनी : बिहार के मधुबनी जिले के एसएसबी कैंप से एक चौका देने वाली खबर मिली है. जानकारी के मुताबिक भारत-नेपाल सीमा पर स्थित गंगौर एसएसबी कैंप में गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में एक जवान की मौत हो गयी है. बताया जा रहा है कि जवान का नाम इकबाल सिंह है. घटना शनिवार सुबह की है. जवान हरलाखी थाना क्षेत्र के गंगौर कैंप में तैनात था. घटना के वक्त जवान बिना वर्दी के था और सामान्य कपड़े पहने हुआ था. प्राथमिक जांच के मुताबिक जवान के पास से तीन दिसंबर का एक ट्रेन टिकट मिला है. एसएसबी के स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक जवान अभी हाल में कुछ दिन पहले पंजाब से आया था.

घटना के बाद यह भी कहा जा रहा है कि जवान ने स्वयं को इंसास राइफल से गोली मार ली है. हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. इकबाल सिंह पंजाब का रहने वाला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन