डॉक्टर के खिलाफ पुलिस का मोर्चा
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :19 Jan 2017 5:50 AM
विज्ञापन

संघ के पदाधिकारियों ने की समाहरणालय में बैठक कहा, कार्रवाई नहीं हुई तो पुलिस करेगी चरणबद्ध आंदोलन मधुबनी : सदर अस्पताल में बीते 12 जनवरी को इमर्जेंसी वार्ड में प्रतिनियुक्त चिकित्सक डाॅ. एसके झा व नगर थाने में पदस्थापित एसआइ राजेश कुमार के बीच हुए कथित नोकझोंक का मामला धीरे धीरे गरमा रहा है. दोनों […]
विज्ञापन
संघ के पदाधिकारियों ने की समाहरणालय में बैठक
कहा, कार्रवाई नहीं हुई तो पुलिस करेगी चरणबद्ध आंदोलन
मधुबनी : सदर अस्पताल में बीते 12 जनवरी को इमर्जेंसी वार्ड में प्रतिनियुक्त चिकित्सक डाॅ. एसके झा व नगर थाने में पदस्थापित एसआइ राजेश कुमार के बीच हुए कथित नोकझोंक का मामला धीरे धीरे गरमा रहा है. दोनों पक्षों के द्वारा एक दूसरे पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया जा रहा है एवं कार्रवाई की मांग तेज हो रही है. एक तरफ जहां मंगलवार को डाॅक्टर के संगठन भाषा ने सदर अस्पताल में बैठक कर उक्त दारोगा पर कार्रवाई की मांग प्रशासन से की है.
पुलिस संघ ने बैठक में किया आंदोलन का ऐलान : बुधवार को समाहरणालय के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बरामदे पर पुलिस एशोसिएशन की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला पुलिस एशोसिएशन के सचिव योगेंद्र प्रसाद सिंह ने किया. बैठक के बाद संघ के सचिव योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि जिस प्रकार सदर अस्पताल के चिकित्सक डाॅ. एसके झा ने नगर थाना के एक दारोगा
राजेश कुमार के साथ अमानवीय व्यवहार किया है उससे पुलिस संगठन मर्माहत है.
उन्होंने कहा कि चिकित्सक में अगर मानव की सेवा की भावना नहीं है तो वह किसी रोगी का इलाज कैसे कर पाएगा. उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी एवं पुलिस मेंस एशोसिएशन डॉक्टर के व्यवहार को लेकर वरीय पदाधिकारी को उसके विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन देगा. अगर डाॅक्टर के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो पुलिस के अधिकारी व जवान के संघों द्वारा चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. बैठक में पुलिस पदाधिकारी संघ के सभी अधिकारी उपस्थित थे. इधर एसपी दीपक वरनवाल के द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










