बाबा साहेब के पद चिह्न पर चलें
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :07 Dec 2016 12:56 AM
विज्ञापन

श्रद्धांजलि. 60 वीं पुण्यतिथि पर याद किये गये संविधान निर्माता जदयू ने समारोह पूर्वक मनायी गयी बाबा साहेब की 60 वीं पुण्यतिथि छात्रों के बीच क्विज प्रतियोिगता आयोजित लगेगी डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा मधुबनी : बाबा साहेब डाॅ भीमराव अंबेडकर की 60 वीं पुण्य तिथि के अवसर पर विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं […]
विज्ञापन
श्रद्धांजलि. 60 वीं पुण्यतिथि पर याद किये गये संविधान निर्माता
जदयू ने समारोह पूर्वक मनायी गयी बाबा साहेब की 60 वीं पुण्यतिथि
छात्रों के बीच क्विज प्रतियोिगता आयोजित
लगेगी डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा
मधुबनी : बाबा साहेब डाॅ भीमराव अंबेडकर की 60 वीं पुण्य तिथि के अवसर पर विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं पर मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान अनुसूचित जाति/ जनजाति संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में समाहरणालय के सामने स्थापित डाॅ अंबेडकर की प्रतिमा पर जिला पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह व अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण किया एवं बाबा साहेब के बताये राह पर चलने का आह्वान किया. इस दौरान विधायक रामप्रीत पासवान, जिप अध्यक्ष शीला देवी, एसडीओ शाहतद परवेज सहित अन्य कई लोग मौजूद थे.
कुरीतियों पर किया जमकर प्रहार. जिला पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान में आरक्षण व्यवस्था लागू कर समाज के निचले तबके को आगे आने का अवसर प्रदान किया. उन्हीं की दूरगामी सोच का परिणाम है कि आज निचले स्तर पर खड़े समुदाय के बच्चे कई सम्मानित ओहदे पर विराजमान हो अपने समाज का नाम रौशन करने के साथ ही देश की सेवा कर रहे हैं. कहा कि केवल आरक्षण मिल जाने से ही समाज का विकास संभव नहीं है. इसके लिये यह जरूरी है कि समाज से भेदभाव, छूआछूत को समाप्त कर दलित शोषित, गरीबों का शोषण बंद नहीं किया जायेगा तब तक समाज के विकास की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती है. वहीं जिप अध्यक्ष शीला देवी ने कहा कि जब तक समाज से भेदभाव नहीं मिटेगा तब तक समता मूलक समाज की परिकल्पना नहीं की जा सकती है. उन्होने अपने खर्च से बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा लगाने की घोषणा की. वहीं विधायक रामप्रीत पासवान ने कहा कि आज की पीढि बाबा साहेब के योगदान को भूलते जा रहे हैं.
ऐसे में हर गांव में बाबा साहेब की प्रतिमा लगनी चाहिए. इस मौके पर उन्होंने स्टेडियम का नाम
बाबा साहेब के नाम पर करने का प्रस्ताव दिया. मौके पर रामाश्रय प्रसाद, ललन कुमार मंडल, विनय कुमार विक्रांत, जिप सदस्य मो. रजाउद्दीन, बच्चा कामत, जीतेंद्र कुमार भारती, लीलाधर पासवान, विजय
कुमार ठाकुर सहित कई लोग
शामिल थे.
विभिन्न संस्थाओं में समारोह का आयोजन
बाबा साहेब के प्रतिमा के समक्ष परिचर्चा को संबोधित करते जिला पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह व अन्य व श्रद्धांजलि देते जदयू कार्यकर्ता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










