मांगों को लेकर वाम मोरचा ने दिया धरना धरना पर बैठे वामपंथी कार्यकर्ता

Updated at :07 Dec 2016 12:55 AM
विज्ञापन
मांगों को लेकर वाम मोरचा ने दिया धरना धरना पर बैठे वामपंथी कार्यकर्ता

मधुबनी : मंगलवार को उपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला खेत मजदूर यूनियन, भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी एवं वाम मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत समाहरणालय के समक्ष धरना दिया गया. भोगेंद्र यादव ने कहा कि आज का दिन बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की पुण्य तिथि एवं बाबरी मस्जिद विध्वंश का दिन […]

विज्ञापन

मधुबनी : मंगलवार को उपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला खेत मजदूर यूनियन, भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी एवं वाम मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत समाहरणालय के समक्ष धरना दिया गया. भोगेंद्र यादव ने कहा कि आज का दिन बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की पुण्य तिथि एवं बाबरी मस्जिद विध्वंश का दिन है.

उन्होंने कहा कि देश में बढ़ते सांप्रदायवाद, भ्रष्टाचार एवं दलित महिला उत्पीड़न से अवाम सहमा हुआ है. केंद्र एवं राज्य सरकार के इस खेमे के खिलाफ मजबूत जनांदोलन की जरूरत है, इसी के तहत संयुक्त वाम मोरचा द्वारा देश के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना कार्यक्रम आयोजित की गई है. वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यमुना पासवान ने कहा कि देश व राज्य के तमाम विकास एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं में लूट खसोट जारी है. जिले में इसका ग्राफ हर क्षेत्र में तेजी से बढ़ता जा रहा है. उन्होंने कहा कि जल्द सरकारी कार्यालयों में जारी भ्रष्टाचार, अनियमितता एवं लूट खसोट पर रोक नहीं लगायी गई तो तीव्र आंदोलन किया जायेगा.

जयललिता को श्रद्धांजलि
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और धरना कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया. धरना को अन्य लोगों के अलावे राजश्री किरण, रामनाथ यादव, लक्ष्मण चौधरी, छेदी पासवान, राम टहल पूर्वे, मोती लाल शर्मा, सत्य नारायण राम, राकेश कुमार पांडे, भोला यादव, मो. मुरतुजा, राम चंद्र पासवान, राम सुंदर यादव, मनतोर देवी, मखन सदाय, जागेश्वर ठाकुर, सूर्य नारायण महतो, चंदेश्वर मंडल, युगल मोची सहित कई पार्टी नेताओं ने संबोधित किया.
योजनाओं में मची है लूट खसोट
जनता को नहीं मिल रहा लाभ
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन