महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की जरूरत

Updated at :07 Dec 2016 12:54 AM
विज्ञापन
महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की जरूरत

राजनगर : प्रखंड के सिंगयौन गांव में कमजोर महिलाओं को सिलाई कढाई में निपुणकर उन्हें स्वरोजगार की ओर जोड़ने और महिलाओं को मुख्यधारा में लाने के उदेश्य से मंगलवार को कुमुद रंजन झा स्मृति सेवा संस्थान ने एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ इस मौके पर मास्टर ट्रेनर मुन्नी देवी और निक्की देवी के […]

विज्ञापन

राजनगर : प्रखंड के सिंगयौन गांव में कमजोर महिलाओं को सिलाई कढाई में निपुणकर उन्हें स्वरोजगार की ओर जोड़ने और महिलाओं को मुख्यधारा में लाने के उदेश्य से मंगलवार को कुमुद रंजन झा स्मृति सेवा संस्थान ने एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ इस मौके पर मास्टर ट्रेनर मुन्नी देवी और निक्की देवी के द्वारा कई महिलाओं को सिलाई की प्रशिक्षण भी दिया गया़ संस्थान के सचिव विनीता झा ने बताया कि महान सपूत कुमुद रंजन के स्मृति में संस्थान की नींव रखा गयी.

ताकि ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबन बनाने के लिए संस्थान कार्य करेगी़ श्रीमति झा ने बताया कि संस्थान 80 जी के तहत निबंधित है़ इस संस्थान का मुख्य उद्देश्य है कि महिलाओं को सिलाई कढ़ाई में निपुणकर सिले कपड़े को बाजारों में बेचकर उन्हें मुनाफा प्रदान करना है. इसके लिए प्रत्येक पंचायत में एसएचजी का निर्माण कर अधिक से अधिक ग्रामीण महिलाओं को इस संस्थान से जोड़कर काम दिलाया जा सके़ इस मौके पर संस्थान के कोषाध्यक्ष मनोहर झा के अलावे अध्यक्ष कृष्णकांत झा, मुखिया प्रतिनिधि मो़ अनजुम परवेज, सुशील कुमार झा समेत कई ग्रामीण मौजूद थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन