ट्रैक्टर में फंस कर युवक की मौत

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Nov 2016 5:15 AM

विज्ञापन

अंधराठाढ़ी : थाना क्षेत्र के गीदरगंज गांव में गुरुवार को ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसकर एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान हरना गांव निवासी 35 वर्षीय जहांगीर के रूप में की गयी है. स्थानीय थाना पुलिस मृतक की लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दी है. जानकारी के अनुसार […]

विज्ञापन

अंधराठाढ़ी : थाना क्षेत्र के गीदरगंज गांव में गुरुवार को ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसकर एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान हरना गांव निवासी 35 वर्षीय जहांगीर के रूप में की गयी है. स्थानीय थाना पुलिस मृतक की लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दी है. जानकारी के अनुसार जहांगीर गुरुवार को गीदरगंज गांव के मो कारी के यहां ट्रैक्टर खरीद करने आया था. जब वह गांव पहुंचा तो ट्रैक्टर लेकर अब्दुल हई नाम का चालक खेत जुताई कर रहा था.

मृतक जहांगीर ने पीछे से रोटावेटर पर पैर रख कर ट्रैक्टर पर चढ़ने की कोशिश की. अचानक संतुलन बिगड़ जाने से वह गिर गया और उसका सर रोटावेटर में फंस कर कट गया. जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. इधर, घटना के बाद ट्रैक्टर चालक अब्दुल हई मौके से फरार हो गया. बाद में ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद लाश को रोटावेटर से बाहर निकाला गया.

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रंजीत कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच लाश को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिये भेजा. मृतक की बहन मोहसिना खातून ने दुर्घटना बाबत स्थानीय थाना में एक आवेदन दिया है. उधर मृतक की पत्नी और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है.
चालक फरार, ट्रैक्टर खरीदने गया था जहांगीर
मृतक की बहन ने थाने में दिया आवेदन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन