पीकर हंगामा करते चार बैंककर्मी गिरफ्तार
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Nov 2016 5:14 AM
विज्ञापन
झंझारपुर : एक ओर सरकार शराबबंदी को लेकर लगातार पहल कर रही है. कठोर कानून बना रही है तो दूसरी ओर सरकारी कर्मी सरकारी संस्थान में रात को बैठकर शराब पीने का लुत्फ उठाते हैं. मामला झंझारपुर आर एस स्थित यूनियन बैंक की है. इस बैंक में बीते बुधवार की देर रात बैंक के चार […]
विज्ञापन
झंझारपुर : एक ओर सरकार शराबबंदी को लेकर लगातार पहल कर रही है. कठोर कानून बना रही है तो दूसरी ओर सरकारी कर्मी सरकारी संस्थान में रात को बैठकर शराब पीने का लुत्फ उठाते हैं. मामला झंझारपुर आर एस स्थित यूनियन बैंक की है. इस बैंक में बीते बुधवार की देर रात बैंक के चार कर्मी के द्वारा शराब पीकर हो हंगामा किये जाने का मामला प्रकाश में आया है.
इन चारों कर्मी को पुलिस रात में ही हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार यूनियन बैंक के कैशियर विनोद झा, सिंगल विंडो ऑपरेटर रवि झा, सफाई कर्मी संजय राय एवं गार्ड अरुण कुमार सिंह देर रात बैंक के अंदर बैठकर शराब पी रहे थे. इसी दौरान चारों में किसी बात को लेकर हो हंगामा होने लगा. हो हंगामा से आस पास के लोगों को जब परेशानी हुई तो लोगों ने इस बात की सूचना थाना को दिया. तत्काल ही आरएस थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे. जहां पर चारों कर्मी को शराब पीते देखा गया. जिन्हें तत्काल ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया.
ओपी प्रभारी मदन मोहन सिन्हा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है़ एएसपी निधि रानी ने बताया कि शराब बंदी को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस प्रशासन दृढ़ संकल्पित हैं. इसके लिए अनुमंडल के थाना प्रभारी द्वारा छापेमारी लगातार की जा रही है़
देर रात शराब पीकर कर रहे थे हंगामा, लोगों ने दी पुलिस को जानकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










