जिप के आंतरिक स्थिति का लिया गया जायजा

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Nov 2016 5:13 AM

विज्ञापन

मधुबनी : मुख्यालय के समाहरणालय स्थित वीडियो कांफ्रेसिंग में पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव एवं निदेशक ने जिप के आंतरिक संसाधन की व्यापक तौर पर समीक्षा किया. इस दौरान उन्होंने उपलब्ध जमीन, कर्मी की संख्या, विभिन्न समिति सहित अन्य आंतरिक मामलों की जानकारी ली. इस पर जिप अध्यक्ष शीला मंडल ने बताया कि परिषद […]

विज्ञापन

मधुबनी : मुख्यालय के समाहरणालय स्थित वीडियो कांफ्रेसिंग में पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव एवं निदेशक ने जिप के आंतरिक संसाधन की व्यापक तौर पर समीक्षा किया. इस दौरान उन्होंने उपलब्ध जमीन, कर्मी की संख्या, विभिन्न समिति सहित अन्य आंतरिक मामलों की जानकारी ली. इस पर जिप अध्यक्ष शीला मंडल ने बताया कि परिषद के पास विभिन्न मुख्य स्थानों पर 10 एकड़ जमीन उपलब्ध है. इसमें कुछ जगहों पर व्यावसायिक भवन एवं अन्य संरचना का निर्णय सामान्य बैठक में लिया गया है. पर अब तक मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा इस निर्णय का अनुपालन नहीं किया गया है.

संविदा पर कर्मी का होगा नियोजन वीडियो कांफ्रेसिंग में कर्मियों की संख्या को लेकर भी विचार विमर्श किया गया. इस दौरान जिप अध्यक्ष शीला मंडल ने प्रधान सचिव को जानकारी देते हुए कहा कि जिप की अधिकांश पद खाली पड़ा है. कार्य की अधिकता को देखते हुए बैठक में सहायक, परिचारी एवं चालक के लिए संविदा पर नियुक्ति का निर्णय लिया गया है.
पर इसमें भी मुख्य कार्यपालक के द्वारा अनुपालन नहीं किये जाने की शिकायत की. वहीं स्थायी समितियों के गठन के विषय में बताया गया कि सभी स्थायी समितियों का गठन विधिवत कर लिया गया है. इस मामले में प्रधान सचिव एवं निदेशक पंचायती राज ने गंभीरता से लेते हुए कहा कि अविलंब इस पर पहल होनी चाहिए.
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अनुपस्थित थे मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन