एआरटी के लिए इंटरव्यू आज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2016 4:53 AM

विज्ञापन

मधुबनी : सदर अस्पताल स्थित एआरटी सेंटर के लिए मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी व एएनएम के लिए गुरुवार को साक्षात्कार लिया जायेगा. जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल स्थित एआरटी सेंटर में मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी व एएनएम का पद विगत छह माह से खाली है. हालांकि एआरटी के नोडल पदाधिकारी डा. डीएस मिश्रा […]

विज्ञापन

मधुबनी : सदर अस्पताल स्थित एआरटी सेंटर के लिए मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी व एएनएम के लिए गुरुवार को साक्षात्कार लिया जायेगा. जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल स्थित एआरटी सेंटर में मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी व एएनएम का पद विगत छह माह से खाली है. हालांकि एआरटी के नोडल पदाधिकारी डा. डीएस मिश्रा समय-समय पर मरीजों को उपचार व परामर्श देते रहे हैं.

पांच सदस्यीय टीम करेगी साक्षात्कार एआरटी सेंटर में लिए चिकित्सकों को चयन वाक इन इंटरव्यू के द्वारा किया जायेगा. साक्षात्कार टीम में सिविल सर्जन डाॅ अमरनाथ झा अध्यक्ष, एसीएमओ डाॅ आरडी चौधरी, उपाधीक्षक सदर अस्पताल डा. अजय नारायण प्रसाद, डा. पीएम दयानिधि एवं स्टेट
एड्स सोसायटी के पदाधिकारी शामिल रहेंगे.
तीन पदों का होगा चयन
एआरटी सेंटर के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी का एक पद चिकित्सा पदाधिकारी के एक पद व एएनएम के लिए एक पद के लिए चयन होगा. उक्त पद के आलोक में मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के लिए एक आवेदन चिकित्सा पदाधिकारी के लिए 4 आवेदन व एएनम के लिए 12 आवेदन एआरटी सेंटर में पंजीकृत किया गया है.
रोगियों को होगी सुविधा
सिविल सर्जन डाॅ अमरनाथ झा ने बताया कि एआरटी सेंटर में चिकित्सकों की पदस्थापना के बाद रोगियों के उपचार में और अधिक सुविधा होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन