मौका देख बदमाशों ने डाला डाका

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2016 4:51 AM

विज्ञापन

डकैती. गांव के ही किसी के सहयोग करने की पुलिस ने जतायी आशंका राजनगर : बरहारा गांव में एक ओर लोग मंगलवार की रात में भैरव स्थान में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने में मस्त थे. दूसरी ओर अपराधी इसी रात में डाका डालने की योजना बना रखी थी. किसी को इस बात की आशंका […]

विज्ञापन

डकैती. गांव के ही किसी के सहयोग करने की पुलिस ने जतायी आशंका

राजनगर : बरहारा गांव में एक ओर लोग मंगलवार की रात में भैरव स्थान में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने में मस्त थे. दूसरी ओर अपराधी इसी रात में डाका डालने की योजना बना रखी थी. किसी को इस बात की आशंका तक नहीं थी कि यह सांस्कृतिक कार्यक्रम अपराधियों के लिये लूट का सबसे बड़ा सहायक सिद्ध होगा. अधिकांश लोग कार्यक्रम देखने चले गये थे. शायद अपराधियों को भी इस बात की जानकारी पूर्व से ही थी. एक साथ चार घरों में अपराधियों ने धावा बोल दिया. जिसमें तीन घरों में लूट पाट करने में अपराधी कामयाब रहे जबकि चौथे घर में एक पुरुष के रहने के कारण अपराधी लूटपाट नहीं कर सके.
अपराधियों ने ऐसे घरों को निशाना बनाया जिस घर में केवल महिलाएं थी. स्व. प्रवोध के तीन पुत्र में दो बैंक के बड़े पदाधिकारी व एक अभियंता हैं. दोनों बाहर रह रहे हैं. ऐसे में घर में कितने की डकैती हुई इसका सही अंदाजा नहीं लगाया जा सकता. डकैतों ने स्व. प्रवोध के घर के पीछे दो दीवारों को सीढ़ी के सहारे फांद कर और घर के ग्रील का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया था. इस समय घर में अकेली बुढ़ी जमुना देवी सो रही थी. वहीं लाल झा गांव में हो रहे रंगारंग कार्यक्रम देखने चले गये थे. घर में लाल झा की पत्नी अकेली अपने एक माह के बच्चे के साथ सो रही थी. इसी का फायदा उठा डकैतों ने आक्रमण किया.
जांघिया व स्वेटर में थे अपराधी
अपराधी जांघिया व स्वेटर में थे. लूटपाट के निशाना बने चौथे ग्रामीण दुर्गाकांत मिश्र के घर जैसे ही डकैतों घर का ताला तोड़ना शुरू किया तो घर में सो रहे दुर्गाकांत मिश्र ने दो डकैतों को देखा. वहीं लाल झा के घर में भी दो डकैतों ने घटना को अंजाम दिया. दुर्गाकांत मिश्र के अनुसार डकैतों ने जांघिया और स्वेटर पहल रखा था.
वहीं लाल झा की पत्नी ने भी इसी भेष में डकैतों को देखा. ग्रामीणों का अनुमान है कि डकैतों ने एक साथ सभी घरों पर निशाना बनाया. इसकी संख्या करीब एक दर्जन होने की आशंका जतायी जा रही है. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में इससे पहले ऐसी घटना नहीं घटी है. ऐसे में एक ही रात तीन घरों में डकैती होने से लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया है. लोगों को अपने घरों की चिंता सताने लगी है.
सभी पहलुओं की होगी जांच
सदर डीएसपी कुमार इंद्र प्रकाश ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर एक साथ काम कर रही है. हालांकि प्रथम दृष्टया इस लूट कांड में गांव के ही किसी के सहयोग किये जाने की संभावना पुलिस ने जतायी है.
ग्रिल तोड़ कर घर में घुसे डकैत
घटना के बाद गांव में पहुंच कर जांच करते डीएसपी कुमार इंद्रप्रकाश
डकैतों ने महिला को बनाया निशाना
डकैतों ने डकैती के दौरान कीमती सामान के साथ महिला के साथ दुर्व्यवहार का भी प्रयास किया. लूटपाट के दौरान लाल झा की पत्नी शौच के लिये निकली थी. इसी दौरान पूर्व से ही घात लगाये डकैतों ने महिला को कब्जे में लेकर उसके साथ घर में प्रवेश कर घर के दरवाजे अंदर से बंद कर दिया. हालांकि इस दौरान डकैतों ने घर में रखे सोने के मंगल सूत्र, एक मोबाइल और तीन सौ नकद रुपया लेकर वहां से फरार हो गया.
करीब डेढ़ घंटे तक की लूटपाट
अपराधियों ने करीब डेढ़ घंटे तक उत्पात मचाया. रात करीब बारह बजे करीब एक दर्जन की संख्या में अपराधी बरहारा गांव पहुंचे. जिस प्रकार से घटना हुई है ऐसा माना जा रहा है कि एक साथ अपराधियों ने चारों घरों में एक साथ धावा बोला था. अज्ञात अपराधियों ने अवकाश प्राप्त स्व. प्रवोध मिश्र, अमरेश मिश्र, लाल झा व दुर्गाकांत मिश्र सहित चार घरों को निशाना बना कर धावा बोला. इन घरों से नकदी सहित जेवरात व अन्य कीमती सामान लूटे. स्व. प्रबोध मिश्र के घर में घुसकर 70 वर्षीय महिला जमुना देवी को चाकू और डंडे से प्रहार कर घायल कर दिया और 15 हजार नकद, हीरा से बने कान की बाली और सोना की चेन छीन लिया. वहीं अमरेश मिश्र के घर से सोने की चौवन्नी व अठन्नी और कीमती कपड़े की लूट किया. इस लूटपाट की घटना की जानकारी लोगों को करीब घटना की जानकारी स्थानीय थाना को करीब डेढ़ बजे ही चल गया. घटना के समय स्थानीय थाना की गश्ती दल भी बड़हारा चौक पर भैरव महोत्सव में चल रहे कार्यक्रम स्थल पर ही मौजूद थे. जानकारी मिलते ही उक्त घर की ओर थाना रवाना हो गया. तब तक डकैत घटना को अंजाम देकर वहां से फरार हो चुके थे. स्थानीय थाना इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी. सुबह सदर डीएसपी कुमार इंद्र प्रकाश वहां पहुंच अनुसंधान में जुट गये. साथ ही रहिका थाना के साथ साथ पंडौल व भैरवस्थान थाना को भी सूचना दी गई. उक्त सभी थाना प्रभारी अपने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन