चार दुकानों का लाइसेंस रद्द

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Nov 2016 5:52 AM

विज्ञापन

मधुबनी : खाद्यान्न वितरण में अनियमितता बरते जाने के आरोप में सदर एसडीओ ने एमओ से मिले जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिले के चार जनवितरण प्रणाली दुकान के निबंधन को समाप्त कर दिया है. इसमें बाबूबरही के बेला पंचायत के दुकानदार अरुण कुमार पासवान, कुल्हरिया पंचायत के राम बहादुर राजनगर प्रखंड के पटवारा उत्तरी […]

विज्ञापन

मधुबनी : खाद्यान्न वितरण में अनियमितता बरते जाने के आरोप में सदर एसडीओ ने एमओ से मिले जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिले के चार जनवितरण प्रणाली दुकान के निबंधन को समाप्त कर दिया है. इसमें बाबूबरही के बेला पंचायत के दुकानदार अरुण कुमार पासवान, कुल्हरिया पंचायत के राम बहादुर राजनगर प्रखंड के पटवारा उत्तरी के बेचन राय एवं पंडौल भौड़ पंचायत के अशोक कुमार झा शामिल है. इन सभी पर पूर्व में खाद्यान्न वितरण में

अनियमितता बरते जाने का आरोप अंचल अधिकारी के द्वारा लगाया था. इस मामले की जांच एमओ ने की थी. एम ओ के जांच रिपोर्ट के आधार पर सदर एसडीओ शाहिद परवेज ने चारों दुकान का निबंधन समाप्त कर दिया है. एसडीओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार भौड़ पंचायत के अशोक कुमार झा के उपर पूर्व में पंडौल थाना में अनाज के कालाबाजारी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज है.

खाद्यान्न वितरण में अनियमितता के बरते जाने पर जनवितरण की दुकानों पर कार्रवाई
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन