एटीएम में बढ़ रही लोगों की भीड़
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Nov 2016 5:51 AM
मधुबनी : नोट के लिए लोग बेहाल हैं. गांव से अहले सुबह ही जिला मुख्यालय आ जाते हैं. फिर शुरू होती है इन लोगों की परेशानी का दौड़. कहीं बैंक खुलने से पहले दर्जनों लोग बैंक के गेट पर बैठे नजर आते हैं तो कहीं एटीएम के खुलने से पहले ही नोट निकालने के लिए […]
मधुबनी : नोट के लिए लोग बेहाल हैं. गांव से अहले सुबह ही जिला मुख्यालय आ जाते हैं. फिर शुरू होती है इन लोगों की परेशानी का दौड़. कहीं बैंक खुलने से पहले दर्जनों लोग बैंक के गेट पर बैठे नजर आते हैं तो कहीं एटीएम के खुलने से पहले ही नोट निकालने के लिए लोगों की लंबी कतार लग जाती है. बैंकों का गेट खुलते ही लोग काउंटर की ओर दौड़ लगाते हैं.
पर जब उन्हें नोट एक्सचेंज नहीं किया जाता है तो फिर निराश हो एटीएम की ओर रूख कर रहे है. मंगलवार को शहर के बैंकों , डाकघर व एटीएम में नोट बदलने व निकासी को भारी भीड़ रही. सुबह से ही लोग लाइन में लग गये थे. सूड़ी स्कूल के समीप आईडीबीआई एवं एसबीआइ के एटीएम में लंबी कतार लगी हुइ थी. लोगों की दो लाईन मुख्य सड़क तक लगी हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










