पत्नी व पुत्र ने हत्या की जतायी आशंका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Nov 2016 5:51 AM
विज्ञापन
हादसा. हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर चालक पत्नी का रो- रो कर बुरा हाल कलुआही : थाना क्षेत्र के जहदा गांव में सोमवार की रात खेत जुताई के दौरान रिंकू यादव की मौत से मातमी सन्नाटा है. सोमवार की देर रात ही शव का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया. रिंकू की पत्नी […]
विज्ञापन
हादसा. हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर चालक
पत्नी का रो- रो कर बुरा हाल
कलुआही : थाना क्षेत्र के जहदा गांव में सोमवार की रात खेत जुताई के दौरान रिंकू यादव की मौत से मातमी सन्नाटा है. सोमवार की देर रात ही शव का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया. रिंकू की पत्नी ककूल व मां सहित पूरे परिजन का रो रो कर बुरा हाल है. रात से ही गांव के लोगों के साथ साथ संबंधियों के जहदा गांव आने का सिलसिला जारी है. रिंकू को मुखाग्नि बारह साल का पुत्र आशीष ने दिया. मंगलवार को करीब एक बजे दिन में सदर डीएसपी इंद्र प्रकाश, थानाध्यक्ष आशुतोष झा सहित अन्य पुलिस बल के साथ जहदा गांव पहुंचे. वहां रखे ट्रैक्टर व रोटावेटर की बारिकी से जांच की
उसके बाद परिजनों एवं अन्य ग्रामीणों से बातचीत की. वहां मौजूद अनेकों व्यक्ति ने इस घटना को लेकर हत्या की आशंका जतायी है. डीएसपी ने थानाध्यक्ष से अब तक हुए छानबीन के संदर्भ में जानकारी मांगा. इधर, ट्रैक्टर के चालक इस्लामपुर निवासी इमरान को पूछताछ के लिये हिरासत में ले लिया गया है. इसके साथ ही जिस खेत में जुताई किये जाने की बात बतायी जा रही है उस खेत के मालिक से भी थानाध्यक्ष ने पूछताछ की है. इधर मृतक की मां चंद्रकला देवी एवं उसके पुत्र आशीष व परिवार के अन्य सदस्य ने रिंकू की हत्या की आशंका जतायी है. मां इंद्रकला देवी ने डीएसपी को बताया है कि रिंकू की कुछ लोगों से दुश्मनी चल रही थी. जिस प्रकार से लाश की हालत है वह रोटावेटर में कटने की नहीं है. परिजनों ने इसकी जांच करने की बात कही है. हालांकि इस मामले में समाचार लिखे जाने तक किसी के उपर प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी थी. डीएसपी कुमार इंद्रप्रकाश ने बताया है कि मामले की हर विंदु पर जांच की जायेगी. यदि हत्या की आशंका जतायी गयी है तो इस दिशा में भी व्यापक तौर पर जांच होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










