इलाहाबाद व सेंट्रल बैंक का एटीएम अब तक बंद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2016 4:33 AM

विज्ञापन

झंझारपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा द्वारा पांच सौ एवं एक हजार के नोट का प्रचलन बंद किए जाने के बाद प्रखंड में अफरा तफरी का माहौल है. करीब दर्जन भर बैंकों की शाखा में से किसी से भी नोट एक्सचेंज नहीं हो पा रहा है और ना ही एटीएम से ही नियमित तौर पर […]

विज्ञापन

झंझारपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा द्वारा पांच सौ एवं एक हजार के नोट का प्रचलन बंद किए जाने के बाद प्रखंड में अफरा तफरी का माहौल है. करीब दर्जन भर बैंकों की शाखा में से किसी से भी नोट एक्सचेंज नहीं हो पा रहा है और ना ही एटीएम से ही नियमित तौर पर नोट निकल पा रहा है. जिस कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही है.

दैनिक खर्च के लिये भी लोगों को एक दूसरे के आगे हाथ फैलाना पड़ रहा है. नोटबंदी के बाद से ही शहर के इलाहाबाद बैंक व सेंट्रल बैंक का एटीएम बंद है. इस एटीएम से नोट निकासी की उम्मीद लिये लोग आ रहे हैं पर, एटीएम बंद देख कर मायूस होकर वापस चले जाते हैं. बैंक में उमरी लोगों की भीड़ थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. शहर के अधिकांश एटीएम नोट नहीं उगल रहा हैं. जिसकी वजह से लोग परेशान हो रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन