हसन हुसैन की शहादत में मना चेहल्लुम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2016 4:31 AM
विज्ञापन
शहादत के 40 वें दिन निकाला गया ताजिया मधुबनी : मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न भागों में चेहल्लुम मनाया गया . इस दौरान मुसलिम लोगों के द्वारा ताजिया निकाल कर हसन हुसैन की याद में शोक मनाया गया. हालांकि समुदाय विशेष लोगों की संख्या कम होने के कारण कम जगहों पर व्यापक तौर पर ताजिया […]
विज्ञापन
शहादत के 40 वें दिन निकाला गया ताजिया
मधुबनी : मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न भागों में चेहल्लुम मनाया गया . इस दौरान मुसलिम लोगों के द्वारा ताजिया निकाल कर हसन हुसैन की याद में शोक मनाया गया. हालांकि समुदाय विशेष लोगों की संख्या कम होने के कारण कम जगहों पर व्यापक तौर पर ताजिया जुलूस निकाली गयी. चेहल्लुम हसन – हुसैन के शहादत के 40 वें दिन शोक के रूप में मनाया जाता है. इस दौरान समुदाय के लोग उपवास रखते हैं, लाठी भाले का प्रदर्शन करते हैं. अपने आप को जख्मी करते हुए शोक दिवस मनाते हैं. शहर के लहेरियागंज के वार्ड नंबर एक में ताजिया जुलूस निकाला गया. इसी प्रकार सकरी के कुछ भागों में एवं मधेपुर के कुछ इलाकों में चेहल्लुम मनाया गया. लोगों ने ताजिया निकाला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










