बिहार को अपने लाल पर है गर्व सीएम ने शहीद विकास को दी श्रद्धांजलि, बोले
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Nov 2016 2:35 AM
झंझारपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार िनश्चय यात्रा के क्रम में मधुबनी पहुंचे. उन्होंने सबसे पहले शहीद िवकास के पैतृक आवास रैयाम जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. सीएम पटना से सड़क मार्ग होते हुए सीधे रैयाम गांव पहुंचे. वहां उन्होंने शहीद विकास के चित्र पर पुष्प अर्पित किया. बाद में वे परिजनों से मिले और उन्हें सहयोग […]
झंझारपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार िनश्चय यात्रा के क्रम में मधुबनी पहुंचे. उन्होंने सबसे पहले शहीद िवकास के पैतृक आवास रैयाम जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. सीएम पटना से सड़क मार्ग होते हुए सीधे रैयाम गांव पहुंचे. वहां उन्होंने शहीद विकास के चित्र पर पुष्प अर्पित किया. बाद में वे परिजनों से मिले और उन्हें सहयोग करने का भरोसा दिया.
उन्होंने परिजनों से कहा कि विकास की शहादत पर पूरे बिहार को गर्व है. इस सपूत ने देश की सीमा की रक्षा करते हुए अपनी जान न्योच्छावर की है. सरकार हर समय परिवार के साथ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










