सुबह होते कतार में लगे लोग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Nov 2016 3:47 AM
विज्ञापन
खुटौना मेंं एसबीआइ शाखा परिसर मेंं कतार में लगे लोग. खुटौना : प्रखंड के खुटौना बाजार तथा लौकहा बाजार स्थित सेंट्रल बैंक तथा स्टेट बैंक एवं उतर बिहार ग्रामीण बैंक का शाखाओं मेंं पांच सौ तथा हजार के करेंसी नोट जमा करने वालों तथा सौ एवं पचास के नोट मेंं बदलवाने वालों की भीड़ उमड़ी […]
विज्ञापन
खुटौना मेंं एसबीआइ शाखा परिसर मेंं कतार में लगे लोग.
खुटौना : प्रखंड के खुटौना बाजार तथा लौकहा बाजार स्थित सेंट्रल बैंक तथा स्टेट बैंक एवं उतर बिहार ग्रामीण बैंक का शाखाओं मेंं पांच सौ तथा हजार के करेंसी नोट जमा करने वालों तथा सौ एवं पचास के नोट मेंं बदलवाने वालों की भीड़ उमड़ी रही.
खुटौना बाजार के सेंट्रल बैंक तथा स्टेट बैंक मेंं सबसे ज्यादा भीड़ नजर आई. स्टेट बैंक के बाहर घंटो कतार मेंं खड़े लाेगों मेंं भगदड़ भी मची लेकिन वहां मौजूद पुलिस ने स्थिति को तुरंत नियंत्रण कर लिया. यहां के ग्रामीण बैंक मेंं अपेक्षाकृत कम भीड़ थी .
लौकहा बाजार के स्टेट बैंक, सेन्ट्रल बैंक तथा ग्रामीण बैंक मेंं कमोवेश यही स्थिति थी.
लौकहा : स्टेट बैंक , सेंट्रल बैंक ,डाक घर तथा एटीएम पर जमा एवं निकासी के लिए लोग 5 बजे सुबह से ही लंबी क़तार मेंं लगे हुए थे. किसी भी बैंको मेंं महिला एवं वरिष्ठ नागरिको के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी.
एसबीआइ मेंं हंगामा , दर्जन से अधिक एटीएम चालू नहीं
बिस्फी1 परसौनी,बरहा,सिमरी,रधौली,चहुटा,बिस्फी,औसी सहित सभी उतर ग्रामीण बैंक पहले से निर्धारित समय के अनुसार ही खुली खुलने से पहले ही लंबी कतार लग चुकी थी. बैंको के द्वारा सिर्फ खाताधारी से जमा ले रहे थे बदलने एवं निकासी नही की गई. इसको लेकर कई बैकों मेंं हो-हंगामा भी हुआ.
औसी जीरो माइल स्थित एसबीआई शाखा पर लोगों ने जमकर उत्पात मचाया,बैंक के अंदर अधिक लोगों के चले जाने के कारण प्रवेश द्वारा पर लगे कांच के गेट तोड़ने के साथ ही कांउटर पर लगे कांच को भी तोड़ दिया. तोड़ फोड़ के कारण बैंक का कामकाज काफी समय तक प्रभावित रहा. चार महिला बेहोश हो गयी. जिसका इलाज औसी चौक के समीप किया जा रहा है. स्थानीये लोगों एवं बैंक प्रशासन के द्वारा समझाने के बाद नियंत्रण हो पाया.
प्रबंधक ललित कुमार ने बताया कि नियमित कर्मी के अलावा सीएसपी कर्मी को लगाने के साथ दो काउंटर बढ़ाया गया है,सुरक्षा के नाम पर सभी बैंको पर चौकीदार को तैनात किया गया था,वही पीएनबी बिस्फी एक हजार,बेलौजा एक हजार,एसबीआई औसी बैक के द्वारा दो हजार दो हजार नगद निकासी के साथ जमा करने के लिए विशेष व्यवस्था किया गया था,वहीं प्रखंड क्षेत्र में लगे दर्जन से अधिक एटीएम सोमवार को भी चालू नही हो सका.
वहीं 12 बजे के बाद बैंकों पर अफरा तफरी का माहौल देखा गया है,पोस्ट आफिस मेंं इसको लेकर कोई व्यवस्था नहीं की गई है. ग्रामीण बैंक के प्रबंधकों ने बताया कि राशि नहीं रहने को लेकर पांचवे दिन भी निकासी नहीं की जा रही है. राहत की बात यह है कि अब खाता मेंं जमा करने वालों की संख्या ग्रामीण बैंको में कम होने लगी है.
प्रखंड क्षेत्र के सभी बैंक शाखाओं पर सोमवार को भी लोगों की भीड़ रही. लंबी कतार को लेकर बैंक प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन दिन भर चौकस देखे गये,अधिकांश बैंको में केवल जमा लिया गया. जबकि लोगों के द्वारा पुराने नोट बदलने को लेकर बैंक जाते है,लेकिन निराश लौट रहे थे. बैको पर सुरक्षा गार्ड जांच पड़ताल के बाद ही अंदर जाने देते हैं. केंद्र सरकार के द्वारा 500,1000 के नोट को बंद करने के बाद उसे बदलने एवं खाता में जमा करने को लेकर पांचवे दिन सोमवार को भी सुबह से ही बैंक पहुंचने लगे.
खाजेडीह . लदनियां स्थित उप डाकघर से पांचवे दिन भी नए नोट के अभाव में रुपये की निकासी एवं एक्सचेंज नही हो सका . लोग लगातार पैसे की अभाव में पोस्ट ऑफीस से लौटने को मजबूर हो रहे है . पूछने पर उप डाकपाल मुन्नू कुमार ने बताया कि जबतक पैसे उपलब्ध नही होंगे, भुगतान एवं एक्सचेंज संभव नही है.
पंजाब नैशनल बैंक लदनियां में काउंटर से भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है .
जयनगर. भारत सरकार द्वारा 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों के बंदी का बुरा प्रभाव नेपाल की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है. नोटबंदी के कारण नेपाली रूपया का भारतीय क्षेत्रों मेंं अवमूल्यन हो गया है.
नेपाली 1000 रुपये का भारतीय बाजार मेंं मूल्य 625 रुपये था ,जिसे नोटबंदी के बाद मनी एक्सचेंजरों के द्वारा मात्र 500 रुपये मेंं बदला जा रहा है. नोटबंदी के बाद सीमावर्ती भागों के कालाधन रखने वालों की नजर अब नेपाली मुद्रा की ओर लगी है. वे बड़ी मात्रा मेंं अपने बड़े नोटों को नेपाली मुद्रा मेंं बदल कर रखने का जुगत मेंं लग गए हैं. नेपाल के सीमावर्ती भागों निवासियों मेंं भी नोटबंदी के कारण बैचेनी देखी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










