मधेपुर में पुराने नोट बदलने की मची रही होड़
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Nov 2016 12:12 AM
मधेपुर : मधेपुर में पुराने 500 व 1000 नोट को बदलने एवं घर खर्च के लिए बैंक से पैसा निकालने के लिए शनिवार को चौथे दिन भी अफरा तफरी मची रही़ सुबह सात बजे से ही लोग बैंकों पर पहुंचने लगे़ भीड इतनी कि पंजाब नेशनल बैंक के बाहर मुख्य पथ पर सैकड़ों लोगों की […]
मधेपुर : मधेपुर में पुराने 500 व 1000 नोट को बदलने एवं घर खर्च के लिए बैंक से पैसा निकालने के लिए शनिवार को चौथे दिन भी अफरा तफरी मची रही़ सुबह सात बजे से ही लोग बैंकों पर पहुंचने लगे़ भीड इतनी कि पंजाब नेशनल बैंक के बाहर मुख्य पथ पर सैकड़ों लोगों की लंबी कतारें लग गयी़ इस भीड़ को देखकर सैकड़ों लोगों को वापस निराश होकर लौटना पड़ा.
कुछ यही हाल स्टेट बैंक आॅफ इंडिया की शाखा थी. इन दोनों बैंक पर भारी भीड़ रहने के कारण दिन में कई बार सड़क जाम लग गयी़ सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी़. कई वाहन चालकों को अपनी राहे बदलनी पड़ी पीएनबी की शाखा में कई बार हो हंगामा की स्थित उत्पन्न हो गयी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पीएनबी के शाखा प्रबंधक श्याम पासवान ने बताया कि शाम छह बजे तक लेन देन का काम चलता है .बावजूद लोगों की लंबी कतारें लगी रहती है़ं एसबीआई के शाखा प्रबंधक सुमित कुमार चचान ने बताया कि कर्मी के अभाव के बावजूद लेन देन का कार्य किया जा रहा है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










