कई एटीएम से नहीं निकला पैसा तो कई बैंक में नहीं हुई निकासी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Nov 2016 12:12 AM
बिस्फी : प्रखंड क्षेत्र की सभी बैंक शाखाओं पर शनिवार को भी लोगों की भीड़ लगी रही,लंबी कतार को लेकर बैंक प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन दिन भर चौकस देखे गये,अधिकांश बैंकों में केवल पैसे जमा लिया जा रहा था. जबकि लोगो को पुराने नोट बदलने में निराशा ही हाथ लगी. परसौनी,बरहा,सिमरी,रधौली,चहुटा,बिस्फी,औसी सहित सभी ऊत्तर ग्रमीण […]
बिस्फी : प्रखंड क्षेत्र की सभी बैंक शाखाओं पर शनिवार को भी लोगों की भीड़ लगी रही,लंबी कतार को लेकर बैंक प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन दिन भर चौकस देखे गये,अधिकांश बैंकों में केवल पैसे जमा लिया जा रहा था. जबकि लोगो को पुराने नोट बदलने में निराशा ही हाथ लगी. परसौनी,बरहा,सिमरी,रधौली,चहुटा,बिस्फी,औसी सहित सभी ऊत्तर ग्रमीण बैंक पहले से निधारित समय के अनुसार 10.30 बजे खुलने से पहले ही लंबी कतार लग चुकी थी.
बैकों के द्वारा सिर्फ खाताधारी से जमा ले रहे थे . बदलना व निकासी नहीं की गई. इसको लेकर कई बैंकों में हो-हंगामा हुआ,सुरक्षा के नाम पर सभी बैंकों पर चौकीदार को तैनात किया गया था,वही पीएनबी बिस्फी एक हजार,बेलौजा एक हजार,एसबीआई औसी बैंक के द्वारा दो हजार दो हजार नकद निकासी के साथ जमा करने के लिए विशेष व्यवस्था किया गया था,वहीं प्रखंड क्षेत्र में लगे दर्जन से अधिक एटीएम शनिवार को भी चालू नहीं हो सका. छोटे व्यापारी, श्राद्धकर्म करने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पर रहा है.
ग्रामीण बैंक के प्रबंधकों ने बताया कि राशि नहीं रहने को लेकर निकासी नहीं की जा रही है. वहीं बदलने की भी व्यवस्था नहीं है,अगले सोमवार से निकासी की जायेगी. सिमरी औसी,परसौनी,भैरवा,सहीत सप्ताहिक हाट लगने वाले बाजारो मे सन्नाटा छाया रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










