अंतिम दिन 35 ने किया नामांकन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Aug 2016 4:57 AM
विज्ञापन
बेनीपट्टी/मधुबनी : अधिवक्ता संघ चुनाव के तहत विभिन्न पदों के लिए कुल 35 प्रत्याशियों ने आरओ के समक्ष नामजदगी का परचा दाखिल किया़ इसमें अध्यक्ष पद के लिए विनोदचंद्र ठाकुर, सत्यनारायण झा, उपाध्यक्ष पद के लिए सुरेंद्र राय, राजकुमार वर्मा, महासचिव पद पर परमेश्वर यादव, दशरथ बेयार, कुलानंद मिश्र, शंभुनाथ, रमेश मेहता, विष्णुदेव प्रधान एवं […]
विज्ञापन
बेनीपट्टी/मधुबनी : अधिवक्ता संघ चुनाव के तहत विभिन्न पदों के लिए कुल 35 प्रत्याशियों ने आरओ के समक्ष नामजदगी का परचा दाखिल किया़ इसमें अध्यक्ष पद के लिए विनोदचंद्र ठाकुर, सत्यनारायण झा, उपाध्यक्ष पद के लिए सुरेंद्र राय, राजकुमार वर्मा, महासचिव पद पर परमेश्वर यादव, दशरथ बेयार, कुलानंद मिश्र, शंभुनाथ, रमेश मेहता, विष्णुदेव प्रधान एवं दीनबंधु मिश्र ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया़
जबकि, संयुक्त सचिव के लिए श्याम कुमार मिश्र, प्रणव कुमार, सदाशिव यादव, श्याम किशोर तिवारी, संयुक्त सचिव के लिए संजीव कुमार सुमन, चंद्रकुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष पद पर रामसुंदर चौधरी, श्याम कुमार मिश्र, अशोक कुमार मेहता, अंकेक्षक के लिए रामप्रबोध सिंह, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर शिवशंकर प्रतिह्स्त, एवं निगरानी समिति सदस्य के लिए अरविंद कुमार और संतोष कुमार सिंह ने नामजदगी का परचा दाखिल किया है़ जबकि, कार्यकारिणी के 11 पदों के लिए नामांकन करने वाले सभी प्रत्याशी निर्विरोध हैं. किन्हीं के विरुद्ध किसी ने नामजदगी का पर्चा दाखिल नहीं किया है़
यह जानकारी देते हुए आरओ सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि सभी नामांकन प्रपत्र की जांच पारदर्शिता पूर्वक की की जा रही है़ वैध और अवैध नामांकन की घोषणा जांच के बाद की जायेगी़ उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार सोमवार तक अपना नाम वापस ले सकते हैं. अन्यथा एक से अधिक उम्मीदवार वाले पद पर गुप्त एवं निष्पक्ष चुनाव कराया जायेगा़
अिधवक्ता संघ का होना है चुनाव
निर्विरोध चुने गये कार्यकारिणी सदस्य
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










