चार साल में नहीं मिली योजना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Aug 2016 6:35 AM
पिछले नप बोर्ड के मुख्य पार्षद का वार्ड है वार्ड नंबर सोलह. गंदगी, जलजमाव से भरा पड़ा है. कुछ दिन पूर्व तक इस वार्ड में जाने के लिए लोगों को भारी फजीहत होती थी. लोहापट्टी, नारियल बाजार, गिलेशन बाजार में इस कदर अतिक्रमण किया गया था कि दो पहिया वाहन तक नहीं चलता था. हालांकि […]
पिछले नप बोर्ड के मुख्य पार्षद का वार्ड है वार्ड नंबर सोलह. गंदगी, जलजमाव से भरा पड़ा है. कुछ दिन पूर्व तक इस वार्ड में जाने के लिए लोगों को भारी फजीहत होती थी. लोहापट्टी, नारियल बाजार, गिलेशन बाजार में इस कदर अतिक्रमण किया गया था कि दो पहिया वाहन तक नहीं चलता था. हालांकि आज कुछ सुधार हुए हैं. इस वार्ड में आज भी मुख्य सड़क पर कई जगहों पर पानी जमा है.
मधुबनी : वार्ड नंबर सोलह में चार साल में एक भी योजना नप ने नहीं दी है. स्थानीय लोगों की मानें तो इस वार्ड के पार्षद नागेंद्र राउत मुख्य पार्षद का चुनाव क्या लड़े, नप के आंखों की किरकिरी बन गये. चार साल में हर वार्ड में नप द्वारा कोई ना कोई छोटी मोटी योजना स्वीकृत की गयी. पर यह वार्ड ऐसा रहा जहां एक भी योजना नप ने नहीं दिया. हालांकि ऐसा नहीं कि इस वार्ड में इस चार साल के दौरान विकास के काम नहीं हुए. पर योजना सांसद, विधायक या अन्य मद का स्वीकृत था. इस वार्ड में सालों भर गंदगी का अंबार लगा रहता है.
कैनरा बैंक के समीप, पूर्व मुख्य पार्षद के घर के समीप सालों पर सड़क पर पानी जमा रहता है. बगल में खुला नाला, गंदगी से भरा. ऐसे में लोगों को इस सड़क से गुजरने से भी परेशानी होती है. पर नप को इस समस्या से कोइ लेना देना नहीं है. वार्ड पार्षद बताते हैं कि उन्होंने कई बार नप को नाला निर्माण एवं जल जमाव से निजात दिलाने की मांग की है. पर आज तक नप के अधिकारी इस वार्ड को एक भी योजना नहीं दिया. लाइट का हाल भी खराब ही है. कहने को तो 25 वेपर लाइट है पर ठीक एक भी नहीं. शहर के बीचों बीच व व्यस्ततम बाजार वाला वार्ड. पर हर स्तर पर परेशानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










