नेपाल में फंदे से लटकते भारतीय का शव मिला मृतक सीतामढ़ी का
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Aug 2016 5:30 AM
विज्ञापन
मधवापुर : पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के सीमावर्ती महोत्तरी जिले के डाम्ही मडै गांव से सोमवार की सुबह फंदे से लटकते एक भारतीय का शव मिला है़ मृतक की पहचान भारत के बिहार अंतर्गत सीतामढ़ी जिले के सिरसिया निवासी 55 वर्षीय रामसनेही सदा के रूप में हुई है़ वह पिछले कुछ दिनों से डाम्ही मडै गांव […]
विज्ञापन
मधवापुर : पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के सीमावर्ती महोत्तरी जिले के डाम्ही मडै गांव से सोमवार की सुबह फंदे से लटकते एक भारतीय का शव मिला है़
मृतक की पहचान भारत के बिहार अंतर्गत सीतामढ़ी जिले के सिरसिया निवासी 55 वर्षीय रामसनेही सदा के रूप में हुई है़ वह पिछले कुछ दिनों से डाम्ही मडै गांव के वार्ड संख्या 9 रतवारा स्थित अपने भांजे बीजो सदा के घर में रह रहा था़ रविवार सुबह अपने गांव सिरसिया जाने की बात कहकर घर से निकलने वाले सदा की लाश आज सुबह गांव के समीप से एक नीम के पेड़ से धोती के फंदे में झूलते अवस्था में मिलने पर उसके भांजे बीजो सदा ने इसकी जानकारी पुलिस को दी़
पुलिस ने घटनास्थल से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये जलेश्वर सदर अस्पताल भेज दिया है़ इस बाबत पुलिस एसपी जनक भटराई ने घटना की जांच का आदेश दिया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










