दो गुटों के बीच मारपीट में तीन लोग जख्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Aug 2016 5:27 AM
विज्ञापन
बसुआरा गांव की घटना मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र के बसुआरा गांव में दो गुटों के बीच हुई मारपीट में दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिसमें पांच लोगों को नामजद किया गया है. जबकि तीन जख्मियों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. प्रथम गुट के बसुआरा निवासी महेंद्र यादव ने […]
विज्ञापन
बसुआरा गांव की घटना
मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र के बसुआरा गांव में दो गुटों के बीच हुई मारपीट में दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिसमें पांच लोगों को नामजद किया गया है. जबकि तीन जख्मियों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
प्रथम गुट के बसुआरा निवासी महेंद्र यादव ने गांव के ही राजेश कुमार एवं डोभू यादव पर धारदार हथियार एवं लोहे के रॉड से सिर एवं घुटने पर प्रहार करने का आरोप लगाया है. थाना पुलिस को दिये बचाव में जख्मी ने दोनों आरोपित पर घर में घुसकर आधा किलो वजन के चांदी का हंसुली, 16 हजार मूल्य के सोने का चेन लूटने व टीवी सहित अन्य सामग्री तोड़फोड़कर क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है. वहीं दूसरे गुट की बौधी देवी ने प्रथम पक्ष के महेंद्र, शिवशंकर यादव एवं चुल्हाई यादव पर अचानक आंगन में घुसकर लाठी, डंडे से स्वयं व दोनों बेटा को जख्मी करने का आरोप लगायी है.
मामले में दोनों गुटों से काउंटर प्राथमिकी दर्ज करायी गई है. थानाध्यक्ष युगेशचंद्र ने बताया कि कांड अंकित कर मामले की अनुसंधान की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










