प्रसाद पंचायत में चुनाव 28 को

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jul 2016 7:47 AM

विज्ञापन

पंचायत समिति सदस्य पद के लिए सात नामांकन 28 को उपचुनाव, 30 को होगी मतगणना एक प्रत्याशी की मौत होने से स्थगित हुआ था चुनाव मधेपुर : मधेपुर प्रखंड के प्रसाद पंचायत में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए आगामी 28 जुलाई को होने वाले उपचुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन संपन्न हुआ. नामांकन के […]

विज्ञापन

पंचायत समिति सदस्य पद के लिए सात नामांकन

28 को उपचुनाव, 30 को होगी मतगणना
एक प्रत्याशी की मौत होने से स्थगित हुआ था चुनाव
मधेपुर : मधेपुर प्रखंड के प्रसाद पंचायत में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए आगामी 28 जुलाई को होने वाले उपचुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन संपन्न हुआ. नामांकन के अंतिम दिन तक इस पद के लिए कुल 7 उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह जे एस एस छोटन पासवान ने बताया कि इस पद के लिए उमदा देवी, बौअन साफी, रघुनंदन राम, वासुदेव सदाय, राम बहादुंर सदास, लक्ष्मी सदाय, एवं रमेश साफी ने नामांकन का दाखिला दिया है.उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 18 जुलाई तथा नाम वापसी की तिथि 20 जुलाई को निर्धारित है.
चुनाव 28 जुलाई एवं मतगणना 30 जुलाई को होगी. विदित हो कि पंचायत चुनाव 2016 के दौरान नामांकन प्रक्रिया की समाप्ति व बैलेट पेपर छपाई के बाद चुनाव पूर्व प्रसाद पंचायत के पंचायत समिति सदस्य पद के एक उम्मीदवार का आकस्मिक निधन हो गया. जिस कारण इस पंचायत के पंचायत समिति सदस्य पद का चुनाव स्थगित हो गया था.
विषाक्त भोजन से बीमार
झंझारपुर. बाजार का सामान खाकर एक परिवार के तीन महिला सदस्य ईलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचे हैं. सभी पीड़ित लखनौर थाना के बेलही गांव के रहने वाले है.
इनकी पहचान सिया प्रसाद यादव के पत्नी सीता देवी ,उनकी पुत्री चंदन देवी एवं लक्ष्मी कुमारी के
रुप में हुई है.
ईलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया कि विषाक्त भोजन के कारण तीनों को फूड प्वायजिंग हो गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन