सरपंच पद के लिए सात ने किया नामांकन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jul 2016 7:46 AM
खुटौना : प्रखंड की सिकटियाही पंचायत के सरपंच पद के लिए नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम दिन शुक्रवार तक कुल सात उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल हुआ. इस पद पर चुनाव के लिये मतदान विगत 18 जून को ही होना था. पर मतदान के पूर्व एक उम्मीदवार के मृत्यु हो जाने के कारण इस […]
खुटौना : प्रखंड की सिकटियाही पंचायत के सरपंच पद के लिए नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम दिन शुक्रवार तक कुल सात उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल हुआ. इस पद पर चुनाव के लिये मतदान विगत 18 जून को ही होना था. पर मतदान के पूर्व एक उम्मीदवार के मृत्यु हो जाने के कारण इस पद का चुनाव स्थगित कर दिया गया था.
प्राप्त नामांकन पत्रों की संविक्षा 18 जुलाई को, नाम वापसी तथा चुनाव चिह्न आवंटन 20 जुलाई को तथा मतदान 28 जुलाई को निर्धारित किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कारमेघ उतरी पंचायत के मुखिया पद के लिए स्थगित चुनाव को भी 28 जुलाई को ही करवाने का आदेश निर्गत किया गया है. माननीय पटना उच्च न्यायालय के आदेशानुसार इस पद के लिए पूर्व के 14 उम्मीदवारों के अलावा याचिकाकर्ता आमीद जफर का नामांकन वैध मानते हुए 15 वें उम्मीदवार के रूप में उसका नाम भी शामिल किया जायेगा. मतगणना 30 जुलाई को होने की सूचना मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










