डेढ़ दर्जन डकैतियों का नहीं मिल रहा सुराग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2016 5:56 AM

विज्ञापन

शिथिलता. अब तक एक भी मामले का नहीं हो सका खुलासा मधुबनी : जिले के पुलिस प्रशासन की काबिलियत पर कोई शक नहीं. कई मामलों का पुलिस की टीम ने उद्भेदन करने में सफलता पायी है. पर जब बात डाका कांड की हो तो पुलिस की काबिलियत पर सवालिया निशान लग जाता है. पिछले तीन […]

विज्ञापन

शिथिलता. अब तक एक भी मामले का नहीं हो सका खुलासा

मधुबनी : जिले के पुलिस प्रशासन की काबिलियत पर कोई शक नहीं. कई मामलों का पुलिस की टीम ने उद्भेदन करने में सफलता पायी है. पर जब बात डाका कांड की हो तो पुलिस की काबिलियत पर सवालिया निशान लग जाता है. पिछले तीन चार साल में दर्जनों डाका कांड हुए, इस दौरान हत्या, लूट और बम भी फोड़े गये हैं. पर पुलिस इनमें से एक भी मामलों का उद्भेदन की बात तो दूर यह तक पता नहीं लगा सकी है कि डाका कांड को अंजाम देने वाला गिरोह कौन सा है. सामान की बरामदगी तक नहीं हो सकी है. हत्या करने वालों का सुराग तक पुलिस नहीं ढूंढ पायी है.
नेपाल के अपराधी का हाथ
अधिकांश मामलों में नेपाल के अपराधी घटना को अंजाम दिये हैं. घटना के बाद अपराधी नेपाल चले जाते हैं. जिस कारण परेशानी होती है. हालांकि इस दिशा में नेपाल पुलिस से भी बात चल रही है. जल्द ही सार्थक परिणाम सामने आयेंगे.
अख्तर हुसैन, एस पी
साल 2015 के दिसंबर माह में खजौली के दतुआर दरबार में भयानक डाकाकांड में लाखों की लूट. लूट के दौरान गृह स्वामी विनय कुमार सिंह की अपराधियों ने हत्या भी कर दी.
साल 2016 में दतुआर में ही एलआइसी के सेवानिवृत अधिकारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह के घर की किवाड़ को तोड़ कर अपराधियों ने लाखों रुपये लूट लिये.
तीन मई को सेवानिवृत सैनिक विंदेश्वर साह के घर से करीब तीन लाख की लूट हुई.
दिसंबर 2011 में आर एस थाना के शिवपुरी मुहल्ला के जे ई राजेंद्र झा के घर डाका हुआ. अपराधियों ने गृह स्वामी को गोली मार दी. जिसमें वे बुरी तरह घायल हो गये. करीब चार लाख की लूट हुई थी.
इसी माह चंद्रशेखर चौधरी के घर डाका डाला गया . यहां पर अपराधियों ने लूट के साथ ही गृह स्वामी की पत्नी की हत्या कर दी. मामला आज तक अनसुलझा है
फरवरी 2012 में डॉन बास्को स्कूल मे निदेशक मनोज झा के घर अपराधियों ने जमकर लूट पाट किया. करीब दो लाख की लूट की और मारपीट किया.
जनवरी 2014 में सीडीपीओ सुलेखा कुमारी के घर डाकेजनी की घटना हुई.
नगर पंचायत के प्रधान सहायक जयंत झा के घर डाकाकांड हुआ. गृह स्वामी के साथ अपराधियों ने मारपीट कर करीब चार लाख रुपये की संपत्ति लूट ली.
2015 में अंधराठाढी के व्यवसायी बेचन गुप्ता के घर अपराधियों ने लूट पाट किया और इस दौरान व्यवसायी बेचन गुप्ता की चाकू मार कर बेरहमी से हत्या कर दी.
अक्तूबर 2015 में विधानसभा चुनाव के तत्कालीन प्रत्याशी सुनील कुमार झा के घर अपराधियों ने धावा बोल कर लूट पाट किया. करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति लूट ली. इस दौरान प्रत्याशी सह समाजसेवी सुनील कुमार झा के पांव में अपराधियों ने गोली मार दी.
नगर थाना क्षेत्र के भच्छी गांव में अधिवक्ता अरुण झा के घर अपराधियों ने लूट पाट किया व गृह स्वामी को बंधक बना कर बुरी तरह पीटा
कैटोला मुहल्ला में दिलीप मंडल के घर अपराधियों ने हमला बोल दिया और गृह स्वामी को तलवार से बुरी तरह काट कर हत्या का प्रयास किया.
अक्तूबर 2015 में बेनीपट्टी के चानपुरपट्टी में तीन लाख रुपये की लूट, गृह स्वामी को बुरी तरह पीटा.
साहरघाट थाना क्षेत्र के ज्वेलरी व्यवसायी राम चंद्र साह के ज्वेलरी की दुकान में डाका, करीब चार लाख के जेवरात लूटे
हरलाखी थाना क्षेत्र के लंबोदर चौधरी के घर में करीब तीन लाख की लूट, अपराधी ग्रुप का पहचान कच्छा बनियान ग्रुप के तौर पर किया गया.
सात सितंबर 14 की रात मधवापुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में भागीरथ झा एवं मुरलीधर मिश्र के घर डाका, करीब आठ लाख की लूट , अब तक आठ हिरासत में
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन