830 बोतल शराब जब्त, तस्कर फरार

थाने की पुलिस ने अलग-अलग जगह से कुल 830 बोतल शराब जब्त किया है. जबकि दोनों ही मामले में तस्कर भागने में सफल रहा.
हरलाखी. थाने की पुलिस ने अलग-अलग जगह से कुल 830 बोतल शराब जब्त किया है. जबकि दोनों ही मामले में तस्कर भागने में सफल रहा. मिली जानकारी के अनुसार थाने की एसआई प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ गश्ती पर निकले थे. इसी क्रम में एनएच 227 स्थित मनोकामना मंदिर के रास्ते सिर पर शराब की बोरी लेकर जा रहे तस्कर ने पुलिस वाहन को आते देख शराब की बोरी पटक कर भाग गये. जहां पुलिस ने छह बोरी से 800 बोतल शराब बरामद किया. फिर थाना लौटने के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर करुणा गांव पहुंची. जहां पुलिस को देख बाइक सहित शराब की बोरी को छोड़ तस्कर भाग निकला. इस मामले में पुलिस ने 230 बोतल शराब जब्त किया. थानाध्यक्ष जितेन्द्र सहनी ने कहा कि अज्ञात तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




