तस्करी की 15 क्विंटल सुपारी के साथ तीन गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jul 2016 6:02 AM

विज्ञापन

मधुबनी/ बासोपट्टी : नकीनगर एसएसबी की 14 वी बटालियन के जवानों ने पीलर संख्या 272/2 के पास तस्करी के 15 क्विंटल सुपारी के साथ तीन तस्कर को दबोच लिया है. इसकी कीमत 4 लाख 50 हजार बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार एसएसबी जवान गश्त कर रहे थे. इसी दौरान जानकीनगर गांव के पास […]

विज्ञापन

मधुबनी/ बासोपट्टी : नकीनगर एसएसबी की 14 वी बटालियन के जवानों ने पीलर संख्या 272/2 के पास तस्करी के 15 क्विंटल सुपारी के साथ तीन तस्कर को दबोच लिया है. इसकी कीमत 4 लाख 50 हजार बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार एसएसबी जवान गश्त कर रहे थे. इसी दौरान जानकीनगर गांव के पास एक पिकअप पर सुपारी से लदे बोरे को तस्करी कर लाते देख एसएसबी जवानो ने रोक कर वाहन की जांच की

इस दौरान 15 क्विंटल सुपारी को जवानों ने जब्त किया . साथ ही तस्करी करने वाले तीन तस्कर को भी जवानो ने दबोच लिया . तस्कर की पहचान मुजफ्फरपुर के सुमन कुमार, विजय महतो, एवं प्रहलाद कुमार के रूप में की गयी है. गश्ती के दौरान कमांडेंट डी के सरकार, पवन कुमार चहल, अजय कुमार, मीटा लाल, गजेंद्र सिकरबार, विक्रम सिंह शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन