भाईचारे का पैगाम देता है ईद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jul 2016 5:49 AM
मधुबनी : ईद पर्व को लेकर बाजार में बुधवार को काफी रौनक देखा गया. फल, मिठाई, सेवईयां, चुड़ी व कपड़े की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही. जूते चप्पलों की दुकान पर बच्चों को अधिक उत्साह में देखा गया. ईद को लेकर जहां एक तरफ बाजारों में रौनक रहा वहीं दुसरी तरफ मसजिदों की […]
मधुबनी : ईद पर्व को लेकर बाजार में बुधवार को काफी रौनक देखा गया. फल, मिठाई, सेवईयां, चुड़ी व कपड़े की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही. जूते चप्पलों की दुकान पर बच्चों को अधिक उत्साह में देखा गया. ईद को लेकर जहां एक तरफ बाजारों में रौनक रहा वहीं दुसरी तरफ मसजिदों की साफ सफाई में भी लोग लगे रहें. भौआड़ा के मौलाना मुफ्ती अवुजर रहमान ने कहा कि अपनी इबादत के बदले अल्ला ताला ने खुशी मनाने के दो अवसर दिये है.
जिसमें एक ईदुल फितर है. ईद की सबसे बड़ी खुशी ये है कि हर आदमी अपने भाई-बहनों को अमन का पैगाम दे और दूसरों को अपनी खुशी में शरीक करें. इस्लाम अमन चाहता है और किसी भी तरह के भेदभाव को नापसंद करता है. जिन लोगों ने एक महीने का रोजा रखा उन्होंने ये साबित किया कि हम अपने परवर दिगार का हर हुक्म मानते है. इसलिए ऐसे ही लोगों को जो खुदा के हुक्मों पर चलते हैं ईद मनाने का हक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










