बाढ़ को देखते हुए कर्मियों का अवकाश रद्द
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jul 2016 8:13 AM
मधुबनी : जिला पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह ने सभी सरकारी कर्मियों का अवकाश रद्द कर दिया है. संभावित बाढ़ सुखाड़ के मद्देनजर मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों से हमेशा अलर्ट रहने एवं सभी प्रकार के पूर्व तैयारियों को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. उन्होंने सभी नियंत्री पदाधिकारी को निर्देश दिया है […]
मधुबनी : जिला पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह ने सभी सरकारी कर्मियों का अवकाश रद्द कर दिया है. संभावित बाढ़ सुखाड़ के मद्देनजर मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों से हमेशा अलर्ट रहने एवं सभी प्रकार के पूर्व तैयारियों को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.
उन्होंने सभी नियंत्री पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि सामान्य परिस्थिति में अपने अधीनस्थ पदाधिकारी का अवकाश स्वीकृत नहीं करें. अति विशेष एवं अपरिहार्य परिस्थिति में नियंत्री पदाधिकारी की अनुशंसा पर डीएम स्वयं अवकाश के आवेदन की स्वीकृति देगें. इस आशय का पत्र डीएम ने उपविकास आयुक्त, सभी अपर समाहर्ता, सभी एसडीओ, बीडीओ, सीओ व सीडीपीओ को दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










