नाशी नदी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jun 2016 5:58 AM
घोघरडीहा (मधुबनी) : थाना क्षेत्र के कुपहा गांव में सोमवार को नाशी नदी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गयी. मृतक दोनों बालक कुपहा गांव निवासी तुलसी यादव का पुत्र 10 वर्षीय नीतीश कुमार व छह वर्षीय रमण कुमार थे. काफी देर बाद घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन की. […]
घोघरडीहा (मधुबनी) : थाना क्षेत्र के कुपहा गांव में सोमवार को नाशी नदी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गयी. मृतक दोनों बालक कुपहा गांव निवासी तुलसी यादव का पुत्र 10 वर्षीय नीतीश कुमार व छह वर्षीय रमण कुमार थे. काफी देर बाद घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन की. इसी दौरान नदी से दोनों को निकाला गया. उन्हें पास के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










