फिर खौफजदा हुए खजौली के लोग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 May 2016 4:36 AM

विज्ञापन

मधुबनी/खजौली : खजौली थाना क्षेत्र एक बार फिर चर्चा में आ गया है. एक बार फिर इस थाना क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त हो गया है. लोगों के जेहन से अपराधियों का खौफ समाप्त होने से पहले ही नया खौफ घर कर जाती है. दरअसल विगत एक दो सालों में कुछ समय के अंतराल […]

विज्ञापन

मधुबनी/खजौली : खजौली थाना क्षेत्र एक बार फिर चर्चा में आ गया है. एक बार फिर इस थाना क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त हो गया है. लोगों के जेहन से अपराधियों का खौफ समाप्त होने से पहले ही नया खौफ घर कर जाती है. दरअसल विगत एक दो सालों में कुछ समय के अंतराल पर लगातार डकैती की घटनाएं होती रही है. जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो जाता है. पुलिस को भी डाकेजनी की घटनाओं में कोई खास उपलब्धि हासिल नहीं हो पा रही है.

थाना क्षेत्र के बेहटा गांव में रविवार की रात अपराधियों ने एक रिटायर्ड सैनिक के घर उस समय डाकेजनी की घटना को अंजाम दिया, जब घर के सभी पुरूष सदस्य शादी समारोह में शामिल होने नेपाल गये हुए थे. अपराधियों ने इस दौरान 25 हजार नकदी सहित करीब 4 लाख रूपये के जेवरात लूट लिये. हालांकि इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच अपराधियों का हिरासत में ले लिया है. जिससे पूछताछ की जा रही है.

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
इस बाबत थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया है कि पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन