अग्निकांड में हजारों की संपत्ति जलकर खाक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Apr 2016 2:11 AM

विज्ञापन

मधेपुर : प्रखंड के महिसाम पंचायत के बेलवा टोला में गुरुवार की दोपहर थ्रेसर की चिंगारी से लगी आग से बौकु मुखिया का एक आवासीय एवं एक मवेशी का घर जलकर राख हो गया. इस अग्निकांड में उनके आवासीय घर में रखा अनाज,कपड़ा,बर्तन एक साइकिल सहित हजारों की परिसम्पति जलकर राख हो गयी. ग्रामीणों के […]

विज्ञापन

मधेपुर : प्रखंड के महिसाम पंचायत के बेलवा टोला में गुरुवार की दोपहर थ्रेसर की चिंगारी से लगी आग से बौकु मुखिया का एक आवासीय एवं एक मवेशी का घर जलकर राख हो गया. इस अग्निकांड में उनके आवासीय घर में रखा अनाज,कपड़ा,बर्तन

एक साइकिल सहित हजारों की परिसम्पति जलकर राख हो गयी.
ग्रामीणों के द्वारा चापाकल व अन्य सहारे आग पर काबू पाया गया. जानकारी के अनुसार पीडि़त परिवार मजदूरी करने गया था.उनके घर के समीप रंभा थ्रेसर से गेहूं का दौनी हो रहा था.इसी क्रम में थ्रेसर की चिंगारी से उनके घर मे आग लग गयी.
अंचलाधिकारी राजीव रंजन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सीआई प्रमोद कुमार साह को जांच प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है. प्रतिवेदन मिलते ही पीडि़त परिवार को राहत उपलब्ध कराया जायगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन