750 बोतल नेपाली शराब बरामद,तस्कर फरार
हरलाखी थाना के बरही गांव स्थित वार्ड 12 में छापेमारी कर बोरी में रखे 750 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद की.
बेनीपट्टी . अनुमंडल के उत्पाद थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हरलाखी थाना के बरही गांव स्थित वार्ड 12 में छापेमारी कर बोरी में रखे 750 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद की. मौके से तस्कर भाग निकला. यह कार्रवाई उत्पाद थाने के एसआइ भोलेशंकर के नेतृत्व में उत्पाद पुलिस ने की. एसआइ ने बताया कि फरार हुए दोनों तस्कर हरलाखी थाना के बरही गांव निवासी राकेश मुखिया और सुनील मुखिया को चिन्हित कर लिया गया और दोनों तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










