अनुमंडल में इंटर की परीक्षा को लेकर केंद्र का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

फुलपरास : अनुमंडल क्षेत्र में पांच केंद्रो पर इंटर परीक्षा को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी कमर आलम के द्वारा सभी केंद्रो का निरीक्षण कर केंद्राधीक्षको को कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर कई निर्देश दिया गया. अनुमंडल पदाधिकारी कमर आलम , भूमि उपसमार्हता संजय कुमार ,डीएसपी उमेश्वर चौधरी ने सभी परीक्षा केंद्रो की जांच की. सभी केंद्रो […]

विज्ञापन
फुलपरास : अनुमंडल क्षेत्र में पांच केंद्रो पर इंटर परीक्षा को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी कमर आलम के द्वारा सभी केंद्रो का निरीक्षण कर केंद्राधीक्षको को कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर कई निर्देश दिया गया.
अनुमंडल पदाधिकारी कमर आलम , भूमि उपसमार्हता संजय कुमार ,डीएसपी उमेश्वर चौधरी ने सभी परीक्षा केंद्रो की जांच की. सभी केंद्रो पर 144 निरोधात्मक कार्रवाई लागू कर दिया गया है.एसडीओ ने केंद्राधीक्षक को परीक्षा मे परीक्षार्थियों को प्रथम प्रवेश द्वार से ही जांच के बाद केंद्र मे प्रवेश करवाया जायेगा. वहीं परीक्षा मे किसी प्रकार की गड़बड़ी करने बालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही. परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है.
बेनीपट्टी. अनुमंडल मुख्यालय में आयोजित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटरमीडिएट की परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. बेनीपट्टी में परीक्षा के पांच केंद्र बनाये गये हंै. मुख्यालय के एसएस ज्ञान भारती, श्री लीलाधर उच्च विद्यालय, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय बेनीपट्टी व डा.एनसी कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं.
जहां इन केंद्रो पर कुल 3152 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. जानकारी के अनुसार परीक्षा केंद्रो के आसपास जहां धारा-144 लागू कर दी गयी है, वहीं केंद्र के आसपास बांस बैरकेंटिंग करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.
उधर कदाचार के मामले को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से सभी केंद्रो पर छात्रों की अनुपात देखते हुए सीसीटीवी कैमरा लगा दिया गया है. श्री लीलाधर उच्च विद्यालय, एसएस ज्ञान भारती व प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में तीन सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है, वहीं दो अन्य केंद्रो पर दो कैमरा लगाया गया है.
एसडीएम राजेश परिमल ने बताया कि प्रशासन परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है. छात्रों को तीन जगहों पर सुरक्षा की जांच करने से लेकर केंद्रो के आसपास सुरक्षा बलों को लगाये जाने की जानकारी दी गयी.वहीं परीक्षा में छात्राओं की गहन जांच के लिए बाल विकास परियोजना की उद्दीपिका को भी लगाया गया है.
क्या कहते हैं अधिकारी: अनुमंडल पदाधिकारी राजेश परिमल ने बताया कि किसी भी सूरत में कदाचार सहन नहीं किया जायेगा. सभी केंद्रो के आसपास निषेधाज्ञा लागू कर जांच के बाद ही किसी को अंदर जाने दिया जायेगा, वहीं परीक्षा के दौरान कदाचार पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन