विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर रोक : डीएम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मधुबनी : डीआरडीए के सभागार में बुधवार को जिला पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह की अध्यक्षता में विधि व्यवस्था को लेकर बैठक हुई. इसमें आगामी 13 फरवरी को होने वाले सरस्वती पूजा एवं हरलाखी उपचुनाव में जिले में शांति व्यवस्था को लेकर डीएम ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को कई निर्देश दिये. डीएम निर्देश दिया कि […]
विज्ञापन
मधुबनी : डीआरडीए के सभागार में बुधवार को जिला पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह की अध्यक्षता में विधि व्यवस्था को लेकर बैठक हुई. इसमें आगामी 13 फरवरी को होने वाले सरस्वती पूजा एवं हरलाखी उपचुनाव में जिले में शांति व्यवस्था को लेकर डीएम ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को कई निर्देश दिये.
डीएम निर्देश दिया कि ऐसे लोग जिन पर अशांति फैलाने के आरोप लगे हुए है. उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करें. डीएम ने कहा कि बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष सत्त आम लोगों के संपर्क में रहे. उन्होंने मधुबनी, झंझारपुर, जयनगर एवं फुलपरास अनुमंडलों में धारा 107,166 एवं 144 के तहत कार्रवाई कम होने पर चिंता जताते हुए एसडीपीओ को इसकी समीक्षा, सरस्वती पूजा में जिनके विरुद्ध 107 की धारा लगायी गयी है.
ऐसे लोग प्रत्येक तीन दिनों पर थाना में हाजिरी लगाने, बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष को अपने-अपने क्षेत्र में आठ फरवरी से पूर्व शांति समिति का गठन कर बैठक सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में मूर्ति विसर्जन के रूट का निर्धारण कर विसर्जन के दौरान वीडियोग्राफी कराने व पूरे जिले में विसर्जन जुलूस में डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया.
पूजा के दौरान पंडाल निर्माण की सूची अनुमंडल कार्यालय को देने एवं मूर्ति स्थापना स्थल पर बिजली का जर्जर तार नहीं रहने का भी निर्देश पूजा पंडाल संचालकों को देने की बात बैठक में की. हरलाखी विधानसभा उपचुनाव के कारण जिले में लाउडस्पीकर नहीं बजाने एवं अश्लील गानों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. पूजा के दौरान जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जायेगी.
ठीक ढंग से नहीं हो रहा वारंट व कुर्की का िनष्पादन
बैठक में एसपी अख्तर हुसैन ने कहा कि हरलाखी विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर वारंट एवं कुर्की का निष्पादन ठीक ढंग से नहीं हो रहा है. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को इसमें तेजी लाने, अवैध आग्नेयशास्त्र की बरामदगी एवं अवैध शराब के बरामदगी के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया. उन्होंने हरलाखी विधानसभा के अंतर्गत पड़ने वाले पांच थाना क्षेत्र के थानाध्यक्ष को शत प्रतिशत लाइसेंसी बंदूक जमा करने का निर्देश दिया. बैठक में अपर समाहर्ता एसएन यादव, ऋषिकेश शर्मा, एएसमी एके पांडेय, सभी एसडीओ, डीएसपी, डीसीएल आर सभी प्रखंडों के प्रभारी उपसमाहर्ता एवं सभी थानाध्यक्ष मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










