21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

113 किसानों पर नीलामपत्र वाद दायर

मधुबनीः थ्रेसिंग फ्लोर की राशि लेकर फ्लोर का निर्माण नहीं करने वाले 113 किसानों के विरुद्ध कृषि विभाग ने आखिरकार नीलाम पत्र वाद दायर करने का निर्देश दे दिया है. वित्तीय वर्ष 2009-10 में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत किसानों को अपने कृषि कार्य के लिये थ्रेसिंग फ्लोर योजना स्वीकृत करते हुए जिले […]

मधुबनीः थ्रेसिंग फ्लोर की राशि लेकर फ्लोर का निर्माण नहीं करने वाले 113 किसानों के विरुद्ध कृषि विभाग ने आखिरकार नीलाम पत्र वाद दायर करने का निर्देश दे दिया है. वित्तीय वर्ष 2009-10 में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत किसानों को अपने कृषि कार्य के लिये थ्रेसिंग फ्लोर योजना स्वीकृत करते हुए जिले के करीब ढ़ाई सौ किसानों को प्रथम किस्त के रूप में 25-25 हजार रुपये प्रति किसानों को भुगतान किया गया. राशि लेकर अब तक सैकड़ों किसानों ने थ्रेसिंग फ्लोर का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया है. जिसके खिलाफ अब विभाग ने कड़ा रूख अपनाते हुए एक साथ 113 किसानों के विरुद्ध राशि वसूली की प्रक्रिया के तहत नीलाम पत्र वाद दायर कर दिया है.

बिस्फी सबसे अव्वल

राशि लेकर थ्रेसिंग फ्लोर निर्माण नहीं करने वाले में बिस्फी प्रखंड सबसे अव्वल स्थान पर है. इस प्रखंड के 12 किसानों ने राशि लेकर थ्रेसिंग फ्लोर नहीं बनाया है. थ्रेसिंग फ्लोर नहीं बनाने वाले में विंदेश्वर साह, अरुण कुमार पासवान, अजरुन यादव, दिलीप चौधरी, मो. कमरूल जया, विलास महतो, अशोक कुमार कुशवाहा, शत्रु प्रसाद यादव, पवन कुमार यादव, राम उदय यादव, महावीर दास, फुल कुमारी, नथुनी यादव, सत्य नारायण साफी, मोहन चौधरी, अशोक कुमार सिंह, प्रमोद कुमार चौधरी, आनंद चंद्र ठाकुर, कृपा नंद झा, विनय कुमार झा, राम लक्ष्मण यादव, अमर नाथ मिश्र, बाबू नंदन यादव, रूदल भगत , पूनम देवी, अरूण कुमार, हरि नारायण यादव, अरविंद कुमार झज्ञ, रमेश पासवान, सुभाष चंद्र यादव, हिफजुल रहमान, रामदेव यादव, राम नारायण यादव, अरूण कुमार पासवान, सुरेश यादव, मुकुंद पासवान, मो. अब्दुल रब, देव कांत सिंह, लंबोदर ठाकुर, मो. मुस्तफा, पति लाल साह, कृष्ण देव महतो, बंद नाथ गेईत, सुरेंद्र कुमार महतो, किशोर कुमार यादव, विनोद कुमार साह, भोगेंद्र प्रसाद साह, महेंद्र कामत, राम नारायण साह, राज कुमार यादव, अशोक कुमार यादव, राजीव कुमार चौधरी, जगदीश देव, झौली सिंह, सुभाष सिंह, महेश्वर ठाकुर, सुताई राय, पुलकित पासवान, उदय कांत कामत, महेश प्रसाद यादव, देवेंद्र यादव, मोहित मिश्र, शिव कुमार मिश्र, लक्ष्मण मंडल, साजिद अंसारी, उदय शंकर चौधरी, सत्यदेव साह, रमेश मिश्र, मुरली झा, शुभ लाल दास, शिव शंकर यादव, सुख लाल महतो, रामसुवीर पासवान, गणोश प्रसाद मंडल, महेश्वर महतो, रामेश्वर यादव, कुमार कौशल किशोर, सत्य नारायण यादव, देवेंद्र कुमार चौधरी, विवेकानंद ठाकुर, विजय कृष्णन, बच्चे लाल यादव, मनोज कुमार यादव, चंद्रदीप यादव, संजय कुमार गुप्ता, लक्ष्मण यादव, जीवछ साफी, कुलेश्वर यादव, तारा लाल मंडल, विनोद कुमार मंडल, मिथिलेश कुमार साह, तेज नारायण मंडल, वरिष्ठ नारायण मंडल, रामचंद्र मंडल, सुरेंद्र मंडल, अरुण कुमार, राकेश चंद्र मिश्र, राधा रमण झा, विनोद ठाकुर, राम प्रवेश ठाकुर, सुरेश प्रसाद यादव, बंद नाथ सिंह, शैलेंद्र झा, सोहन झा, राम प्रसाद मंडल, शंभू नाथ झा, महंथ महतो शामिल हैं. इस बाबत जिला कृषि पदाधिकारी केके झा ने बताया है कि जिन किसानों ने थ्रेसिंग फ्लोर नहीं बनाया है उनसे राशि वसूल की जायेगी. इसमें किसी को बख्शा नहीं जायेगा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें