जिले में राजनीतिक सरगरमी तेज

Updated:
विज्ञापन

मधुबनीः गांव के विकास के क्रियान्वयन व पर्यवेक्षण के उद्देश्य से सरकार ने जिले में प्रखंड स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की घोषणा कर दी है. बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने प्रखंड स्तरीय समिति की घोषणा से संबंधित सूची जारी कर दी है. इसमें प्रत्येक प्रखंड से एक बीस सूत्री समिति का […]

विज्ञापन

मधुबनीः गांव के विकास के क्रियान्वयन व पर्यवेक्षण के उद्देश्य से सरकार ने जिले में प्रखंड स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की घोषणा कर दी है. बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने प्रखंड स्तरीय समिति की घोषणा से संबंधित सूची जारी कर दी है.

इसमें प्रत्येक प्रखंड से एक बीस सूत्री समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. जबकि आधा दर्जन से अधिक सदस्य मनोनीत किये गये हैं. इस समिति के गठन के बाद जिले में राजनीतिक सरगरमी तेज हो गयी है. राजनीतिक हलकों में यह माना जा रहा है कि फिलहाल सत्तारूढ़ दल इसके जरिये अपनी राजनीतिक मंशा को आगे बढ़ायेगी. जबकि प्रशासनिक स्तर पर यह कहा जा रहा है कि बीस सूत्री समिति के गठन से प्रखंडों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी. बहरहाल जारी नयी सूची से जिले में चर्चाओं का बाजार गरम है.

बाबूबरही प्रखंड : बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना में बाबूबरही प्रखंड बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष के तौर पर चंद्रकांत साह को मनोनीत किया गया है. जबकि सदस्य के रूप में मुकेश कुमार गुड्डू,उदय कामत, महेंद्र सिंह, सूर्यदेव सिंह, कामेश्वर मंडल, अजय कुमार पंजियार, मो. इलियास, हीरामणि देवी, राम सदाय शामिल है.

बासोपट्टी प्रखंड : इसी प्रकार बासोपट्टी प्रखंड बीस सूत्री समिति के अध्यक्ष के रूप में मो. इसराइल मनोनीत किया गया है. जबकि किशोरी साह,कपिलेश्वर पांडेय, रामबाबू प्रभाकर, प्रकाश सिंह, हरिनारायण सहनी, गुलाब गुप्ता, मो. जकाउल्लाह, गुंजेश्वरी देवी, मुन्नी दास सदस्य के रूप में शामिल किये गये हैं.

बेनीपट्टी प्रखंड : बेनीपट्टी प्रखंड बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष हृदय राम बनाये गये हैं. जबकि सदस्य के रूप में शशिभूषण सिंह, कन्हैया चौधरी, अवध महतो, संजीवन पासवान, नसीम नदाफ, र्धमेद्र कुमार साह, मो. शौकत अली नूरी, काला देवी,रामवृक्ष राम हैं.

बिस्फी प्रखंड : बिस्फी प्रखंड बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष के रूप में दिनेश भगत मनोनीत किये गये हैं. जबकि गोविंद झा, जयचंद्र ठाकुर, राम प्रसाद राम, विनोद साह, दिलीप चौधरी, जगदीश दास, अशीष कापड़ी, मो. सालेहिन, किरण करण सदस्य बनाये गये हैं.

घोघरडीहा प्रखंड : घोघरडीहा प्रखंड में धर्मेद्र कुमार मंडल को बीस सूत्री समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं शंकर झा, कुशेश्वर मंडल, शिवकुमार राजा, संजय निराला, नमन प्रसाद, मो. अजहरुद्दीन , किरण तारा देवी, राम नाथ सदा सदस्य बनाये गये हैं.

हरलाखी प्रखंड : जबकि हरलाखी प्रखंड बीस सूत्री समिति के अध्यक्ष के रूप में राम अंचल ठाकुर मनोनीत किये गये हैं. राम जतन यादव, राम सेवक ठाक ुर, रामशीष महतो, युगेश्वर दास, श्याम सुंदर, अशोक कु मार, सिकंदर अली, काला कुमारी, राजेंद्र सदाय सदस्य के रूप में शामिल किये गये हैं.

जयनगर प्रखंड : इसी प्रकार जयनगर प्रखंड बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष के रूप में राम विनोद सिंह को मनोनीत किया गया है जबकि सुकदेव महतो, राज कुमार सिंह, अरूण महतो, मनोज सिन्हा, राम हृदय सहनी, रंजीत कुमार गुप्ता, मो. जाबीर, शांति देवी,संतोष क ुमार राउत सदस्य बनाये गये हैं.

कलुआही प्रखंड : कलुआही प्रखंड बीस सूत्री के अध्यक्ष के रूप में केदारनाथ भंडारी बनाये गये हैं. जबकि नवल कि शोर झा, बाबू साहब यादव, शारदा नंद ठाकुर, शिवजी मंडल, राजेंद्र सहनी, सुबोध ठाकुर, मो. इश्हाक, शीला झा सदस्य मनोनीत किये गये हैं.

खजौली प्रखंड : वहीं खजौली प्रखंड में बीस सूत्री अध्यक्ष के रूप में विलट प्रसाद सिंह हैं. जबकि पवन कुमार सिंह,सुधीर कुमार सिंह, सिकंदर कामत, रामबाबू सिंह, शत्रुघ्न राउत, राम नारायण चौधरी, मो. आलम, काला देवी, विनोद सदाय सदस्य के रूप में शामिल किये गये हैं.

खुटौना प्रखंड : इसी प्रकार खुटौना प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष के रूप में देवदत्त साह, हरिनारायण कामत, खालिद अहमद, महेंद्र कामत, पितांबर साह, महेश्वर पंडित, कैलाश लाहा, मो.ईशा, मंजू देवी, राजदेव सदाय सदस्य के रूप में मनोनीत किये गये हैं.

लदनियां प्रखंड : जबकि लदनियां प्रखंड बीस सूूत्री के अध्यक्ष मंगल बिहारी कामत बनाये गये हैं. वहीं बेचू नारायण सहनी, सत्यनारायण साफी, सत्यदेव प्रसाद कामत, हरिनारायण सहनी, इनरदेव मंडल, दिलीप चौधरी, मो. ताजउद्दीन,अदूल देवी,सुरेंद्र सदाय सदस्य के रूप में शामिल हैं.

लौकही प्रखंड : इसी प्रकार लौकही के तेजनारायण मंडल बीस सूत्री के अध्यक्ष बनाये गये हैं. दीपन मंडल, मनोज कुमार बिहारी, हीरा साह, श्वेता देवी, केशव मंडल, जनार्दन प्रसाद गुप्ता, एयनूल हक अंसारी, सीता देवी, जितेंद्र सदाय को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है.

मधवापुर प्रखंड : इसी प्रकार रामबाबू साह को मधवापुर बीस सूत्री का अध्यक्ष बनाया गया है. इस प्रखंड में दिनेश राय,रमरेश प्रसाद, राम चंद्र महतो, आनंद शंकर झा, रजनीश निषाद, शंभू नायक, मो. सईम, मिथिलेश देवी, पलटू मांझी को सदस्य बनाया गया है.

पंडौल प्रखंड : उपेंद्र मंडल को पंडौल प्रखंड बीस सूत्री का अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं संतोष कुमार प्रभाकर, राम बहादुर चौधरी, बूलन मंडल, लीला नंद मिश्र, उमा, अशोक दास, अवधेश कुमार राय, मोजाहिद अंसारी, उर्मिला देवी, शत्रुघ्न सदाय को सदस्य बनाया गया है.

फुलपरास प्रखंड : फुलपरास प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष के रूप में चंदेश्वर प्रसाद को मनोनीत किया गया है. वहीं परमेश्वर झा, भगवान लाल यादव, अशोक कुंवर, रवींद्र सिंह, सुभाष चंद्र मंडल, संजय कुमार साह, मो. लुकमान, मिथिलेश देवी, प्रसाद सदाय को बीस सूत्री समिति का सदस्य बनाया गया है.

रहिका प्रखंड : रहिका प्रखंड बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति का अध्यक्ष प्रभात रंजन को बनाया गया है. जबकि देव नारायण साह, राज किशोर साफी, उमा, जितेंद्र चौधरी, प्रभु जी झा, भोगेंद्र ठाकुर, शंकर साह, मो. मुस्तकीम, पूनम देवी, राम चंद्र राम सदस्य बनाये गये हैं.

राजनगर प्रखंड : इसी प्रकार राजनगर प्रखंड बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष के रूप में शंभु नारायण सिंह को मनोनीत किया गया है. जबकि समिति के सदस्य के रूप में राजेश पासवान, संगीता ठाकुर, राम उद्गार यादव, अब्दुल उदुस, राम बहादुर मुखिया, श्रवण प्रसाद चौरसिया, मो. हारूण, रेखा झा व लाल देव सदाय को सदस्य बनाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन