ट्रक से कुचलकर महिला की मौत
ट्रक से कुचलकर महिला की मौत फुलपरास के सिजौलिया गांव की घटना फुलपरास . अनुमंडल क्षेत्र के एनएच 57 पर सिजौलिया के निकट अहले सबह कुहासा के कारण सड़क पार करते समय अज्ञात ट्रक ने एक 47 वर्षीय महिला को कुचल दिया . महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. चालक ट्रक लेकर फरार […]
ट्रक से कुचलकर महिला की मौत फुलपरास के सिजौलिया गांव की घटना फुलपरास . अनुमंडल क्षेत्र के एनएच 57 पर सिजौलिया के निकट अहले सबह कुहासा के कारण सड़क पार करते समय अज्ञात ट्रक ने एक 47 वर्षीय महिला को कुचल दिया . महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. चालक ट्रक लेकर फरार हो गया .घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सनोवर खान घटनास्थल पर पहुंच लाश को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के मधुबनी भेज दिया. मृतका की पहचान घोघरडीहा प्रखंड के सांगी निवासी रामचंद्र यादव की पत्नी मोलही देवी के रुप में हुयी है. वह अपने मायके सिजौलिया गुंजन यादव के यहां शुकवार की शाम आयी थी. शनिवार की सुबह सिजौलिया गांव के निकट वह शौच करने के लिये जा रही थी. एनएच 57 पार करने के क्रम में एक ट्रक ने कुचल दिया. सिजौलिया और सांगी गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया .एसडीओ कमर आलम ने घोघरडीहा बीडीओ को पारिवारिक लाभ योजना के तहत बीस हजार रूपया और कबीर अंयेष्टी योजना की राशि मृतक के परिवार को देने का आदेश दिया. भगवान श्री राम के नाम में छिपा है जीवन का रहस्य : बाल व्यासफोटो :4परिचय: मधवापुर के साहरघाट में प्रवचन करते बाल व्यास. मधवापुर. भगवान श्री राम के नाम में ही छिपा है मानव जीवन का असली राज, क्योंकि उनसे बड़ा है उनका नाम. इसलिए हर व्यक्ति को सोते, उठते एवं प्रत्येक जरूरी कार्य को संपादित करते हुए उनके नाम का स्मरण करते रहना चाहिए. इससे जहां एक तरफ मानव जीवन की सार्थकता पूरी होती है वहीं , दूसरी ओर हर मुश्किल काम आसान हो जाता है. ये बातें शुक्रवार की रात साहरघाट स्थित ग्रामीण इंडेन गैस के वितरक द्वारा एमजीएम परिसर के विशाल पंडाल में आयोजित दो दिवसीय शिव पुराण एवं श्री राम कथा वाचन के दूसरे दिन समापन की रात भगवत भूषण, मानस मर्मज्ञ श्री मिथिलायाम बाल व्यास ने कही. सात वर्ष की उम्र से कथा वाचन में अपनी पहचान बरकरार रखने वाले बाल व्यास श्री ओम प्रकाश जी महाराज की विद्वता और उनकी संगीतमय भक्ति रस में हजारों श्रद्धालु पूस की ठंढ़ी रात की परवाह किये बगैर भक्ति रस में रात भर डुबकी लगाये रहे. जबकि इनके संगीतमय कथा में गायक गणपति झा के सुरीले बोल, विजय कुमार झा के ताल, श्याम कुमार जी के ऑर्गन और भगवान जी के पैड चार चांद लगा रहे थे. मौके पर आयोजक आरएनपी गुप्ता, वैधनाथ गुप्ता, विश्वनाथ गुप्ता, अरविंद ठाकुर, रामकली गुप्ता, किरण गुप्ता, विशेषता गुप्ता, अमरेंद्र झा, रामकिशोर प्रसाद ठाकुर, रजनीश झा, किसन कुमार यादव, सत्यनारायण प्रसाद, शिवचंद्र झा, सहित हजारों महिला पुरुष श्रद्धालु भक्ति रस में डूबकर झूमते थे. दो कमरे में 854 छात्रों को पढ़ाते हैं तीन शिक्षक फोटो :5परिचय: उतरा में सैकड़ों बच्चों को मैदान में पढ़ाते एक शिक्षक. मधवापुर. प्रखंड के प्लस टू हाई स्कूल उतरा में वर्ग नौ और दस मिलाकर कुल 854 छात्र का नामांकित हैं, जिन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए विभाग द्वारा वर्षों से मात्र तीन शिक्षक पदस्थापित किये गये हैं. जबकि, पुराने खपरैल भवन के पूरी तरह ध्वस्त हो जाने के कारण यह विद्यालय वर्ग कक्षा के घोर अभाव से गुजर रहा है. पर्याप्त छात्र बल रहने के बावजूद शिक्षकों व कमरों की कमी से जूझ रहे के स्कूल प्रबंधन ने विद्यालय का प्लस टू में उत्क्रमण होने के वर्षों बाद भी यहां इंटर में छात्रों का नामांकन लेना उचित नहीं समझा. मैदान में बैठ पढ़ते हैं छात्र इस स्कूल का आलम यह है कि इन कमियों की नजाकत को समझते हुए प्रबंधन द्वारा किसी तरह दोनों वर्ग के कई सेक्शन सैकड़ों छात्रों को एक साथ मैदान में बैठाकर विभागीय निदेर्शों आदेशों के अनुपालन के लिये उपस्थिति पूर्ण करने के लिए मिलीजुली समरस शिक्षा दी जाती है.कई विषय के नहीं हैं शिक्षक पदस्थापित तीन नियोजित शिक्षकों में जीव विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं मैथिली के शिक्षक शामिल हैं. जबकि, प्रधानाध्यापक सहित भाषा की जननी संस्कृत, गणित, अंग्रेजी, राष्ट्रभाषा हिंदी, द्वितीय राज भाषा उर्दू, रसायन, भौतिकी, इतिहास, भूगोल, संगीत, कंप्यूटर सहित सभी अन्य विषयों के शिक्षकों का पद वर्षों से रिक्त पड़ा हुआ है. यहां सभी महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों का पद वर्षों से रिक्त है जिसके कारण बच्चों का सिलेबस पूरी नहीं हो पा रही है.शोभा बढ़ा रहा कंप्यूटर ट्रेनर की नियुक्ति नहीं होने के कारण लाखों रुपए मूल्य के ग्यारह कंप्यूटर सेट वर्षों से एक बंद कमरे का शोभा बढ़ा रहा है और यहां अध्ययनरत छात्रों को चिढ़ा रहा है. हर मौलिक सुविधा से बंचित इस स्कूल के नौवीं एवं दसवीं के छात्र सोनू कुमार पांडे, हिमांशु कुमार सिंह, नीरज कुमार, धीरज कुमार, जूही कुमारी, भावना कुमारी, चंदन पासवान, डब्लू साफी सहित दर्जनों छात्रों ने बताया कि शिक्षक और कमरों की कमी के कारण हमलोगों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है. सिर्फ निजी कोचिंग संस्थान और ट्यूशन के बल पर आर्थिक व मानसिक रूप से पूरी तरह हमलोग शोषित हो चुके हैं. हमलोगों का भविष्य पूरी तरह चौपट हो चुका है. क्या कहते हैं एचएम एचएम बलराम पासवान ने बताया कि उपलब्ध कमरे और शिक्षक के आधार पर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की पूरी कोशिश की जाती है. साथ ही विद्यालय में व्याप्त कमियों से विभाग व उच्चाधिकारी को अवगत करा दिया गया है और हमेशा ध्यान भी आकृष्ट कराया जाता है. तमलोपा का पदयात्रा जारी फोटो :6परिचय: मटिहानी में मधेसियों को जागृत करते तलोपा नेता. मधवापुर. लगभग पांच महीने से जारी मधेस आंदोलन को और अधिक उजार्वान बनाकर मजबूती प्रदान करने के लिए जन जागरण अभियान के तहत मधेस के बाईस जिले में तमलोपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा एक समूह बनाकर शनिवार से हर गांव मुहल्ले में पदयात्रा के माध्यम से जागो जगाओ कार्यक्रम चलाया जा रहा है. महोतरी जिले में इस आंदोलन की शुरूआत तमलोपा के जिला अध्यक्ष अभिराम शर्मा के नेतृत्व मंग हनुमान मंदिर मटिहानी के परिसर से की गयी. इसके तहत जिले के हर गांव में जाकर नेताओं की टोली मधेसियों को नुक्कड़ सभा के माध्यम से हठधर्मी नेपाली सरकार की दमनात्मक नीति से अवगत करायेगी और विश्व के सबसे लंबे चले आंदोलन के बावजूद सरकार द्वारा नागरिक अधिकार देने में की जा रही आनाकानी व लेट लतीफी से रूबरू करायेगी. पद यात्रा के दौरान नेताओं ने नागरिक समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संयुक्त लोकतांत्रिक मधेसी मोर्चा के ग्यारह सूत्री मांगों के देर सबेर इस खसवादी सरकार को हरहाल में माननी होगी. बशर्ते हमारी एकता और प्रतिबद्धता बरकरार रहे. इस पदयात्रा कार्यक्रम में श्री शर्मा के साथ केंद्रीय सदस्य सुशील शर्मा, समसुल हक, इंद्रराज प्रसाद सिंह, जिले के नेता रामशंकर मिश्र शाही, शुशील कुमार राउत, हरिनारायण मंडल, राकेश सिंह, तेजनारायण ठाकुर, नवीन सिंह, रुपेश झा, नागेंद्र पांडे, सुनील लाल कर्ण, मोहन प्रसाद गुप्ता, रविशंकर प्रसाद, जयशंकर साह, बजरंग साह, श्रीप्रकाश साह, बद्रीनारायण साह, लखमी नारायण साह शामिल थे. नेताओं ने बताया कि इस जन जागरण कार्यक्रम को मोरचा के हर दल के नेता अपने क्षेत्रों में अलग अलग तरीके से अभियान चलाकर लोगों को जागृत करने का काम कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










