अगलगी में लाखों की संपत्ति जली
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
लौकही : प्रखंड के अंधरामठ थाना के कुशमाही गांव में बीती रात अचानक आग लग गयी. इसमें आठ परिवारों का घर जलकर राख हो गया. बताया जा रहा है कि आग अलाव से लग गई थी. इस कांड में बुधन मंडल का घर के साथ उसका पचास हजार रुपए भी जल गया. आग में दो […]
विज्ञापन
लौकही : प्रखंड के अंधरामठ थाना के कुशमाही गांव में बीती रात अचानक आग लग गयी. इसमें आठ परिवारों का घर जलकर राख हो गया. बताया जा रहा है कि आग अलाव से लग गई थी.
इस कांड में बुधन मंडल का घर के साथ उसका पचास हजार रुपए भी जल गया. आग में दो बकरी के जलकर मरने की सूचना है. अलाव से फुलदेव मंडल के घर में आग पकड़ लिया. जिसके बाद एक के बाद एक करीब सात आठ घरों में आग पकड़ लिया. आग की लपटें इतनी तेज थी कि लोग सामान निकालने की हिम्मत तक नहीं कर सके.
इसमें करीब पचास हजार नकद सहित तीन लाख का सामान व फर्नीचर जल कर राख हो गया. पीडि़त में फुलदेव मंडल, राम चन्द्र मंडल,रतन मंडल, हरि नारायण मंडल आदि शामिल है. घटना की सूचना के बाद पंचायत के मुखिया सुनीता देवी द्वारा सभी परिवार को नगद पांच- पांच सौ रुपए दिया गया.
अंचलाधिकारी आदित्य कुमार दास ने घटना स्थल का दौड़ा करने के बाद बताया कि सभी को सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा. इस अग्नि कांड में सभी परिवारों का घर और उसमें रखे अनाज, कपड़ा तथा फर्नीचर जलकर राख हो गया. इस में दो लाख से अधिक की क्षति का अनुमान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










