प्रमादी मिलर मामलों में गिरफ्तारी के निर्देश
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मधुबनी : दरभंगा प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक उमाशंकर सुधांशु ने बुधवार को समाहरणालय के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ननबैंकिग, सांप्रदायिक दंगे व प्रमादी मिलर के मामलों में दर्ज मामले की समीक्षा की. डीआइजी श्री सुधांशु ने समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया कि प्रमादी मिल के मामले में या तो गिरफ्तारी करें अथवा उनके […]
विज्ञापन
मधुबनी : दरभंगा प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक उमाशंकर सुधांशु ने बुधवार को समाहरणालय के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ननबैंकिग, सांप्रदायिक दंगे व प्रमादी मिलर के मामलों में दर्ज मामले की समीक्षा की.
डीआइजी श्री सुधांशु ने समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया कि प्रमादी मिल के मामले में या तो गिरफ्तारी करें अथवा उनके घर की कुर्की जब्ती करें. नन बैंकिंग से संबंधित मामलों में डीआइजी ने कहा कि फर्जी नन बैंकिग कंपनी मामलों में प्राथमिकी में दर्ज अभियुक्त की गिरफ्तारी करें.
सांप्रदायिक झगड़ों से संबंधित मामलों में पुलिस उप महानिरीक्षक ने निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में दोनों गुटों की पहचान कर कार्रवाई करें ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो पाये. ज्ञात हो कि प्रमादी मिल से संबंधित नगर थाना में आठ मामले लंबित हैं.
ननबैंकिंग से संबंधित पांच मामले व सांप्रदायिक तनाव से हुए झगड़े के संबंध में दो मामले जिले में लंबित है. डीआइजी ने समीक्षा के क्रम कहा कि सामाजिक सौहार्द बनाये रखने का पुलिस हर संभव प्रयास करें. किसी भी क्षेत्र में तनाव की स्थिति आने पर तत्काल पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच कर कार्रवाई करें. एसपी अख्तर हुसैन, एएसपी एके पांडेय व सदर डीएसपी कुमार इंद्र प्रकाश मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










