देसी कट्टा व नौ कारतूस सहित एक धराया

Updated:
विज्ञापन

घोघरडीहा : थाना मुख्यालय स्थित टावर चौक के समीप रविवार को दिन में पुलिस द्वारा गश्ती के दौरान देसी कट्टा व नौ कारतूस के साथ एक अपराधी को पुलिस ने दबोच लिया. धराये अपराधी की पहचान फुलपरास थाना क्षेत्र के फुलपरास गांव के नवटोली निवासी राजेंद्र यादव के पुत्र संजय यादव के रूप में हुई […]

विज्ञापन

घोघरडीहा : थाना मुख्यालय स्थित टावर चौक के समीप रविवार को दिन में पुलिस द्वारा गश्ती के दौरान देसी कट्टा व नौ कारतूस के साथ एक अपराधी को पुलिस ने दबोच लिया.

धराये अपराधी की पहचान फुलपरास थाना क्षेत्र के फुलपरास गांव के नवटोली निवासी राजेंद्र यादव के पुत्र संजय यादव के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दिन में पुलिस को आपराधिक गतिविधि होने की जानकारी मिली. इसको लेकर पुलिस ने दिन में सघन गश्ती अभियान चलाते हुए
बाजार स्थित टावर चौक के समीप मुन्ना जेनरल स्टोर्स पर से उक्त अपराधी को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया. जबकि दो अपराधी भागने मे सफल रहे. गश्ती का नेतृत्व सहायक अवर निरीक्षक अशोक कुमार सिंह कर रहे थे.
धड़ाये अपराधी फुलपरास एवं दरभंगा जिला के घनश्यामपुर थाना में दर्ज लूट, अपहरण एवं आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है.
गौरतलब हो कि दिन दहाड़े बाजार क्षेत्र में हथियार के साथ अपराधियों के बाजार में घूमने की खबर से व्यवसायियों में दहशत व्याप्त है. हिरासत में लिए गये अपराधी से फुलपरास थानाध्यक्ष सनोवर खां एवं घोघरडीहा थानाध्यक्ष नीरज कुमार पूछताछ की जा रहे है.
थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि पूछताछ के आधार पर भागे अपराधियों को भी गिरफ्त में लिया जायेगा. कहा है कि किसी बड़े आपराधिक घटना को अंजाम दिये जाने की कोशिश में ये लोग जुटे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन