1954 स्कूलों में सशक्त होंगे बाल संसद

Updated:
विज्ञापन

मधुबनीः जिले में प्राथमिक विद्यालयों में बाल संसद को सशक्त बनाने की कवायद सर्वशिक्षा अभियान ने शुरू कर दी है. इसके लिये विभिन्न बीआरसी को तीन लाख 90 हजार रुपये दिये गये हैं. यह राशि 1954 प्राथमिक स्कूलों के लिये दिये गये हैं. राशि बीआरसी के एकाउंट में भेजी गयी है. सर्वाधिक 29 हजार 400 […]

विज्ञापन

मधुबनीः जिले में प्राथमिक विद्यालयों में बाल संसद को सशक्त बनाने की कवायद सर्वशिक्षा अभियान ने शुरू कर दी है. इसके लिये विभिन्न बीआरसी को तीन लाख 90 हजार रुपये दिये गये हैं. यह राशि 1954 प्राथमिक स्कूलों के लिये दिये गये हैं. राशि बीआरसी के एकाउंट में भेजी गयी है.

सर्वाधिक 29 हजार 400 रुपये बीआरसी बेनीपट्टी को 147 स्कूलों में बाल संसद को सशक्त बनाने के लिये दिये गये हैं. बीआरसी रहिका को बाल संसद को मजबूत बनाने के लिये 26 हजार 800 रुपये दिये गये हैं. बीआरसी बाबूबरही को 22 हजार 800, बीआरसी खुटौना को 21 हजार रुपये इस मद में दिये गये हैं. बीआरसी बिस्फी को बाल संसद के लिये 25 हजार 800, बीआरसी मधेपुर को 21 हजार 600, बीआरसी पंडौल को 21 हजार 400 और बीआरसी राजनगर को 20 हजार 600 रुपये दिये गये हैं. बाल संसद सशक्तीकरण के लिये बीआरसी अंधराठाढ़ी को 17 हजार छह सौ दिये गये हैं. बीआरसी रहिका को 134 प्राथमिक विद्यालय, बीआरसी बाबूबरही को 114 प्राथमिक विद्यालयों के लिये, बीआरसी खुटौना को 105 प्राथमिक विद्यालयों के लिये, बीआरसी बिस्फी को 129 प्राथमिक विद्यालय के लिये, पंडौल को 107 प्राथमिक विद्यालय के लिये, राजनगर को 103 और अंधराठाढ़ी के 88 प्राथमिक विद्यालयों को बाल संसद के लिये राशि दी गई है.

बाल संसद के लिये बासोपट्टी बीआरसी को 84 प्राइमरी स्कूलों के लिये 16 हजार 800 रुपये, बीआरसी घोघरडीहा को 89 प्राइमरी स्कूलों के लिये 17 हजार आठ सौ, बीआरसी हरलाखी को 77 प्राइमरी स्कूलों के लिये पंद्रह हजार चार सौ, बीआरसी जयनगर को 69 प्राइमरी स्कूलों के लिये तेरह हजार आठ सौ रुपये और बीआरसी झंझारपुर के 89 प्राइमरी स्कूलों के लिये 17 हजार आठ सौ रुपये दिये गये हैं. बीआरसी खजाैली को 69 प्राइमरी स्कूलों के लिये तेरह हजार आठ सौ, कलुआही के 49 प्राइमरी स्कूलों के लिये 9800 रुपये, बीआरसी लदनियां को 16 हजार दो सौ रुपये 81 प्राइमरी स्कूलों के लिये, लखनौर के 74 स्कूलों को 14 हजार 800 रुपये, लौकही बीआरसी के 91 स्कूलों के लिये 18 हजार 200 रुपये, बीआरसी मधवापुर के 71 स्कूलों के लिये 14 हजार दो सौ, फुलपरास के 76 स्कूलों के लिये 15 हजार दो रुपये दिये गये हैं.

क्या होगा इस राशि का

कुल तीन लाख 90 हजार आठ सौ रुपये 1954 प्राइमरी स्कूलों में बाल संसद के मंत्री मंडल के सदस्यों के उन्मुखीकरण पर खर्च होंगे. बाल संसद के अधिकार और कर्तव्य संबंधी जानकारी प्रिंटेड रूप से सभी को दी जायेगी. उन्मुखीकरण संकुल स्तर पर आयोजित होगी. संकुल समन्वयक प्रशिक्षक होंगे. दिसंबर 2013 में हर हाल में इन 1954 प्राइमरी स्कूलों में बाल संसद उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित होगी.

उन्मुखीकरण का उद्देश्य

बाल संसद के प्रधानमंत्री, उप प्रधान मंत्री, शिक्षा मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, जल मंत्री, खेल मंत्री, विज्ञान मंत्री सहित अन्य को उनके अधिकार और कर्तव्य की जानकारी दी जायेगी. बाल संसद बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा का किस तरह विकास करेगा इस पर प्रकाश डाला जायेगा. बाल संसद के माध्यम से बच्चों में कैसे कौशल विकास किया जाय, कैसे उन्हें स्कूल के प्रबंधन और विकास में भागीदारी बनाया जाय इस पर प्रशिक्षण होगा. वर्ष 2013-14 में सर्वशिक्षा अभियान के बजट से इस राशि का खर्च होगा. उन्मुखीकरण में इस बात की भी चर्चा होगी कि बाल संसद क्यों? बाल संसद के संयोजक शिक्षक के कार्य और दायित्व पर भी प्रशिक्षण में प्रकाश डाला जायेगा. बाल संसद के मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों का परिचय पत्र फोटो सहित उपलब्ध कराया जायेगा.

क्या कहते हैं अधिकारी

सर्वशिक्षा अभियान के डीपीओ शैलेंद्र कुमार का कहना है कि तीन लाख 90 हजार आठ सौ रुपये से 1954 प्राइमरी स्कूल में बाल संसद सशक्त होगा. राशि बीआरसी के एकाउंट में बाल संसद के लिये भेज दी गई है. जिला पदाधिकारी और बिहार शिक्षा परियोजना के राज्य परियोजना निदेशक को भी इसकी सूचना दे दी गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन