खुटौना में बाइक चोर रंगे हाथ धराया
खुटौना : स्थानीय दुर्गा मेला मैदान में शनिवार रात लगभग दो बजे इंद्र पूजा के अवसर पर लोगों ने एक चोर को बाइक चुराने की फिराक में रंगे हाथ पकड़ा. जानकारी के अनुसार मेला में आरकेस्ट्रा पार्टी द्वारा प्रस्तुत नृत्य संगीत का लुत्फ उठा रहे थे. उसी वक्त चोर लौकहा के प्रकाश कुमार की हीरो […]
खुटौना : स्थानीय दुर्गा मेला मैदान में शनिवार रात लगभग दो बजे इंद्र पूजा के अवसर पर लोगों ने एक चोर को बाइक चुराने की फिराक में रंगे हाथ पकड़ा.
जानकारी के अनुसार मेला में आरकेस्ट्रा पार्टी द्वारा प्रस्तुत नृत्य संगीत का लुत्फ उठा रहे थे. उसी वक्त चोर लौकहा के प्रकाश कुमार की हीरो होंडा सीडी डीलक्स(बीआर 32 जी 65 89) को मास्टर चाबी की मदद से खोलकर ले भागने की फिराक में जुटा था. किसी ने उसकी इस हरकत को देख लिया और शोर मचा दिया.
और वह पकड़ा गया. स्थानीय पुलिस को इसकी खबर मिली और उसे गिरफ्तार कर थाने लाया गया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नेपाल के सिरहा जिला के कुरसंडी गांव के संतोष कुमार यादव(32) के रूप में की गयी है.
इस संबंध में थाने में मामला दर्जकर गिरफ्तार व्यक्ति को जेल भेजे जाने की खबर है. मिली जानकारी के मुताबिक उक्त व्यक्ति ने बाइक चोरी की ताजा घटना के अलावा पूर्व में कई अापराधिक वारदातों को अंजाम देने में अपनी संलिप्तता की बात स्वीकार की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










