मंडलकारा में छापेमारी 4900 रुपये बरामद
मधुबनी : आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन हर स्तर पर सतकर्ता बरत रही है. इसके तहत एक ओर जहां हर थाना पुलिस को चौकसी तेज करने का निर्देश दिया है. वहीं, दूसरी ओर जेल से चुनाव को प्रभावित करने की संभावना को भी नजर अंदाज नहीं किया जा रहा […]
मधुबनी : आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन हर स्तर पर सतकर्ता बरत रही है. इसके तहत एक ओर जहां हर थाना पुलिस को चौकसी तेज करने का निर्देश दिया है.
वहीं, दूसरी ओर जेल से चुनाव को प्रभावित करने की संभावना को भी नजर अंदाज नहीं किया जा रहा है. इस संभावना को देखते हुए शुक्रवार की अहले सुबह मंडलकारा रामपट्टी में छापामारी की गयी. इस दौरान कई सामान को पुलिस ने जब्त किया है.
अहले सुबह हुई छापेमारी
जिला पदाधिकारी कुलदीप नारायण के निर्देश पर एसडीओ मो शाहिद परवेज व डीएसपी इंद्र प्रकाश ने संयुक्त रूप से मंडलकारा में अहले सुबह करीब चार बजे छापेमारी किया. इस दौरान सभी कैदी अपने अपने वार्डों में सोये हुए थे.
अचानक हुए छापेमारी से बंदियाें में हड़कंप मच गया. पहले तो लगा कि कुछ बड़ी घटना घटी है, लेकिन धीरे धीरे यह बात सामने आयी कि यह प्रशासन की सामान्य छापेमारी है.
जब तक बंदी कुछ समझ पाते या अपने पास रखे हुए आपत्ति जनक सामान को छुपा पाते तब तक अधिकारी उनके सामान तक पहुंच चुके थे. हर वार्ड की एक एक कर तलाशी ली जा रही थी.
रुपये व अन्य सामान बरामद
प्रशासन द्वारा करीब तीन घंटे तक किये गये छापेमारी में प्रशासन ने बंदियों के पास से करीब 4900 रुपये, कैंची व पेचकस बरामद किया है.
सदर एसडीओ मो शाहिद परवेज ने बताया है कि छापेमारी में एक भी मोबाइल या सिम पुलिस को हाथ नहीं लगी है. छापेमारी के दौरान नगर थानाध्यक्ष युगेश चंद्रा, रहिका थानाध्यक्ष प्रेम भारती, राजनगर थानाध्यक्ष विक्रम झा सहित कई पुलिस बल शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










