क्विज प्रतियोिगता में सफल छात्र पुरस्कृत
मधुबनी : शहर के गांधी चौक स्थित द कंपेटीटिव जोन में गांधी जयंती के अवसर पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के शुरुआत में गांधी जी के प्रतिमा पर संस्था के निदेशक मनोज कुमार सहित सभी छात्रों ने माल्यार्पण कर किया. प्रतियोगिता में संस्था के कुल 500 छात्रों ने भाग लिया. इसमें सफलता […]
मधुबनी : शहर के गांधी चौक स्थित द कंपेटीटिव जोन में गांधी जयंती के अवसर पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के शुरुआत में गांधी जी के प्रतिमा पर संस्था के निदेशक मनोज कुमार सहित सभी छात्रों ने माल्यार्पण कर किया.
प्रतियोगिता में संस्था के कुल 500 छात्रों ने भाग लिया. इसमें सफलता 71 छात्रों को मिली. मौके पर निदेशक मनोज कुमार ने कहा कि छात्रों की मेहनत और शिक्षकों की दिशा निर्देश से यहां शत प्रतिशत सफलता मिलती है.
उन्होंने आशा जताते हुए कहा कि आगे भी संस्थान के छात्र विभिन्न प्रतियोगिता में सफल होंगे. कहा कि हमें गांधी जी के विचार को अपनाना चाहिए. छात्र को जीवन में सत्य और अहिंसा को अपनाना चाहिए और न्याय पर चलना चाहिये. जिससे सफलता मिलेगी.
कार्यक्रम में सभी सफल छात्रों को पुरस्कृत किया गया. मौके पर चंदन कुमार, गोपाल कुमार, मनीष कुमार, पूजा कुमारी, नंदनी कुमारी, शितल कुमार, देवेंद्र कुमार व विष्णु कुमार उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










