योग के बिना चरित्र का निर्माण असंभव : डॉ सुनील

Updated:
विज्ञापन

ललित कपरूरी स्टेडियम में हुआ योग शिविर का आयोजन झंझारपुर : क्षेत्र के ललित कपरूरी स्टेडियम में नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में पड़ोस युवा संसद एवं अंतरराष्ट्रीय योग शिविर का आयोजन किया गया. सुबह सात बजे से योग शिविर के आयोजन में अनुमंडल के चारों प्रखंड से लोग पहुंचे. मुख्य अतिथि सामाजसेवी डॉ सुनील […]

विज्ञापन

ललित कपरूरी स्टेडियम में हुआ योग शिविर का आयोजन

झंझारपुर : क्षेत्र के ललित कपरूरी स्टेडियम में नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में पड़ोस युवा संसद एवं अंतरराष्ट्रीय योग शिविर का आयोजन किया गया. सुबह सात बजे से योग शिविर के आयोजन में अनुमंडल के चारों प्रखंड से लोग पहुंचे. मुख्य अतिथि सामाजसेवी डॉ सुनील कुमार झा व युवा नेता मिहिर कुमार झा उर्फ महादेव झा ने योग शिविर का उद्घाटन किया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र मधुबनी के पदाधिकारी सुहैल जफर ने किया. कार्यक्रम का संचालन झंझारपुर मेंटर यूथ क्लब के संयोजक व इस कार्यक्रम के संयोजक घनश्याम मिश्र ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से अपराजिता ग्रामोदय संस्था के संयोजक गंगा नाथ झा, हांसमी युवा क्लब मधेपुर के संयोजक सागर अली सहित अंधराठाढ़ी, मधेपुर, लखनौर व झंझारपुर के नेहरू युवा से संवद्ध संस्था के युवा एवं युवतियों ने हिस्सा लिया. इस योग शिविर में 40 युवा महिला एवं 40 पुरुष युवा ने भाग लिया.

योग प्रशिक्षक सूर्यनारायण प्रसाद ने विभिन्न जगहों से आये युवाओं की टोली को योग के विभिन्न तरीके बताये. साथ ही आठ तरह के योग भी करवाया. नेहरू युवा केंद्र के मधुबनी के पदाधिकारी सुहैल जफर ने बताया कि कार्यक्रम का उदेश्य राष्ट्रीयता की भावना को जागृत करना है.

इस योग के माध्यम से भरतीय होने का गर्व, देशभक्ति, शांति व भाईचारा का संदेश मात्र है. साथ ही युवा संसद के माध्यम से प्रधानमंत्री जनधन योजना, निर्मल भारत अभियान के अंतर्गत शौचालय निर्माण, राष्ट्रीय एकता, सांसद आदर्श योजना में भागीदारी, सामाजिक सुरक्षा, अटल पेंशन, पर्यावरण जागरूकता अभियान आदि के विषय कर लोगों को संदेश देना है. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि डॉ झा ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में चरित्र का निर्माण निहायत ही आवश्यक है. चरित्र निर्माण में योग की अहम भूमिका है. योग न सिर्फ सुंदर तन देता है.

बल्कि सुंदर मन भी देता है. योग एवं परिचर्चा के बिना राष्ट्र का निर्माण असंभव है. वहीं युवा नेता महादेव झा ने कहा कि योग मानव जीवन की अनिवार्य आवश्यता है. प्रत्येक लोगों को नियमित समय निकाल कर योग करना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन