विस चुनाव में दो तिहाई बहुमत से होगी जीत

Updated:
विज्ञापन

झंझारपुर : भाजपा गंठबंधन विधान चुनाव में दो तिहाई बहुमत से जीत कर सरकार बनाएगी. विपक्षियों को मुहतोड़ जवाब देगी. लालू, नीतीश व कांग्रेस का जनाधार समाप्ति की कगार पर है. उक्त बातें भाजपा के प्रदेश महामंत्री मृत्युंजय ने रैयाम गांव निवासी इंजीनियर डा. सुनिल कुमार झा के आवास पर प्रेस को संबोधित करते हुए […]

विज्ञापन
झंझारपुर : भाजपा गंठबंधन विधान चुनाव में दो तिहाई बहुमत से जीत कर सरकार बनाएगी. विपक्षियों को मुहतोड़ जवाब देगी. लालू, नीतीश व कांग्रेस का जनाधार समाप्ति की कगार पर है. उक्त बातें भाजपा के प्रदेश महामंत्री मृत्युंजय ने रैयाम गांव निवासी इंजीनियर डा. सुनिल कुमार झा के आवास पर प्रेस को संबोधित करते हुए कही.
उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास इन लोगों से उठ चुका है. नीतीश कुमार कुमार जिस लालू के जंगल राज के खात्मा के लिए भाजपा का सहारा लिया. आज नीतीश उसी लालू की गोद में जा बैठे हैं. श्री झा ने कहा कि जब भाजपा की सरकार नीतीश के साथ थी, तो बिहार विकास की अग्रसर था. जिसकी चर्चा पूरे देश में थी. लेकिन भाजपा के हटते ही आज बिहार देश में बदनाम हो रहा है. भ्रष्टाचार का बोलबाला हो गया है. विकास कार्य अवरुद्ध हो गया है.
इस बार के विधान सभा चुनाव में मधुबनी जिले की सभी सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास रचेगी. वहीं निकाय चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी सुमन महासेठ की जीत होगी. झंझारपुर विधान सभा चुनाव को लेकर कहा कि संसदीय चुनाव में भाजपा इस विधान सभा में 27 हजार वोट से लीड की थी. कार्यकर्ता के मेहनत की बदौलत के कारण ही ऐसा संभव हो सका है.
उन्होंने कहा कि 16 जून को विधान सभा सम्मेलन झंझारपुर में किया जाएगा. जिसमें वरीय नेता मनोज तिवारी भी स्थानीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. मौके पर भाजपा के वरीय नेता सुनिल कुमार झा ने कहा कि झंझारपुर की सीट पर भाजपा कार्यकर्ता को ही चुनाव लड़ने का निर्णय लेना चाहिए. मौके महादेव झा, मनोज कुमार चैधरी, नवीन झा, शिलाकांत ठाकुर आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन