फुट ओवरब्रिज व प्लेटफॉर्म ऊंचीकरण इसी साल

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : मधुबनी रेलवे स्टेशन पर इस वर्ष के अंदर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण एवं प्लेटफॉर्म के ऊंचीकरण का कार्य किया जायेगा. इसकी घोषणा डीआरएम सुधांशु शर्मा ने मधुबनी रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक के कक्ष में मिथिलांचल चैंबर ऑफ कॉमर्स, नागरिक अधिकार मंच सहित अन्य संगठन के साथ बैठक के दौरान कहीं. उन्होंने […]

विज्ञापन

मधुबनी : मधुबनी रेलवे स्टेशन पर इस वर्ष के अंदर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण एवं प्लेटफॉर्म के ऊंचीकरण का कार्य किया जायेगा. इसकी घोषणा डीआरएम सुधांशु शर्मा ने मधुबनी रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक के कक्ष में मिथिलांचल चैंबर ऑफ कॉमर्स, नागरिक अधिकार मंच सहित अन्य संगठन के साथ बैठक के दौरान कहीं.

उन्होंने कहा कि आरक्षण काउंटर पर टिकट की बिक्री बढ़ने पर काउंटर की संख्या बढ़ा दी जायेगी. डीआरएम रेल यात्री उपभोक्ता पखवाड़ा के तहत सीसीएम महबूब रब सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ जयनगर से दानापुर इंटर सिटी ट्रेन से मधुबनी पहुंचे थे. इससे पहले मिथिलांचल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष नवीन जायसवाल एवं मंडल रेल परामर्शदात्री समिति, समस्तीपुर पूर्व मध्य रेलवे के सदस्य स्वर्णिम कुमार गुप्ता ने अलग-अलग पाग-दोपटा से सीसीएम व डीआरएम का स्वागत किया.

जल्द होगा समस्याओं का समाधान

स्वागत से अभिभूत सीसीएम महबूब ने कहा कि उन्हें यहां की समस्याओं की जानकारी है.

जल्द ही इन समस्याओं के निदान की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी. उन्होंने कहा कि दो ट्रेक होने की वजह से ट्रेन के परिचालन में वृद्धि नहीं हो पा रही है. 31 अगस्त तक दीघा व मुंगेर रेल ब्रिज के चालू हो जाने से यातायात में बढ़ोतरी होगी. सीसीएम ने कहा कि मुजफ्फरपुर से हाजीपुर के बीच ट्रैक डबलिंग किया जायेगा. इससे ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा सकेंगी. उन्होंने कहा कि अब इ-कैंटिन सेवा चालू की जायेगी. उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि मुरझाए चेहरे जल्द हंसते हुए दिखाई पड़ेंगे. वहीं, डीआरएम सुधांशु शर्मा ने कहा कि 20 प्रतिशत यात्री बिना टिकट की यात्र करते हैं. इससे रेलवे को घाटा होता है. उन्होंने लोगों से टिकट खरीदकर यात्र करने की अपील की. इससे पहले मिथिलांचल चैंबर ऑफ कॉमर्स के नवीन जायसवाल ने सीसीएम से यात्री सुविधाओं को लेकर मांग पत्र सौंपा.

वहीं, मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य स्वर्णिम कुमार गुप्ता ने भी मधुबनी स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण शीघ्र कराने, आरक्षण काउंटर में वृद्धि, आरपीएफ, जीआरपी के जवानों की संख्या में वृद्धि एवं ललित नारायण मिश्र के स्मारक का जीर्णोद्धार सहित अन्य मांगे रखीं. मधुबनी रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक के कक्ष में रेल के पदाधिकारी करीब एक घंटा तक रूक कर लोगों की मांग सूनी. गरीब रथ आने पर सभी यहां से रवाना हुए. खास बात रही कि सभी अधिकारी जेनरल कोच में सवार थे.

बैठक में अलावा सीनियर डीसीएम जफर आजम, डिप्टी सीसीएम एमए हुमायूं, सीनियर डीओएम वीके दास सहित अन्य रेल पदाधिकारी मौजूद थे. वहीं, बैठक में स्थानीय लोगों में चंद्रशेखर दास, प्रो नरेंद्र नारायण सिंह निराला, उमेश मिश्र, श्यामानंद मिश्र, अमरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, राजू कुमार राज, आकर्षण कुमार, मनोज कुमार मुन्ना मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन