ePaper

Madhubani : जिला पुलिस के विशेष अभियान में 45 अभियुक्त गिरफ्तार

Updated at : 08 Dec 2025 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani : जिला पुलिस के विशेष अभियान में 45 अभियुक्त गिरफ्तार

जिला पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर रविवार को 45 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

मधुबनी . जिला पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर रविवार को 45 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. विशेष अभियान में 30 वारंट, 5 इश्तेहार, 3 कुर्की एवं 139 सम्मन का निष्पादन किया गया. यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस महानिदेशक बिहार पटना के आदेश एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में गंभीर शीर्ष के कांडो हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, पुलिस पर हमला मामले में प्राथमिकता के आधार पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया. जिसमें शराब तस्करी में 3, हत्या के प्रयास में गिरफ्तारी 4, वारंट में 30, आर्म्स एक्ट के कांड मे 2, एससी एसटी के कांड मे 2 व अन्य कांड में 4 लोग शामिल हैं. साथ ही जिले में अपराध नियंत्रण एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिकोण से 47 वाहनों से 71,000 रुपये जुर्माना वसूला गया. वहीं जिले में 34 लीटर शराब व 6 स्कूटी बरामद किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन